Hero HF Deluxe Flex Fuel On Road Price & EMI: ₹10,000 डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी किस्त? जानें कीमत और फीचर्स


Hero MotoCorp ने अपनी सबसे किफायती मोटरसाइकिल HF Deluxe को इंडियन मार्केट में Flex Fuel से चलने वाले इंजन के साथ उतारा है. नई Hero HF Deluxe Flex Fuel को पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल से लेकर 85 प्रतिशत इथेनॉल तक की ब्लेंडिंग के साथ चलाया जा सकता है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹72,792 रखी है, जो स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है.

अगर आप आने वाले दिनों में एक बाइक कार खरीदना चाहते हैं और आपकी इच्छा कि आपकी नई बाइक किसी भी तरह के इथेनॉल ब्लेंड वाली फ्यूल पर चल सके, तो HF Deluxe Flex Fuel आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगी. अपने इस लेख में हम इस बाइक की ऑन-रोड कीमत से लेकर EMI तक की डिटेल लेकर आए हैं. इसके साथ गाड़ी की खासियत पर भी एक नज़र डालेंगे.

Hero HF Deluxe Flex Fuel On Road Price

जैसा कि हमने आपको बताया,दिल्ली में HF Deluxe Flex Fuel को मात्र ₹72,792 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है और इसे फिलहाल एक ही वेरिएंट ऑप्शन में उतारा गया है. इसकी खरीद पर आपको 7,323 रुपये का RTO शुल्क और लगभग 5,995 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट भरना होगा. इस तरह गाड़ी की ऑन रोड कीमत 86,110 रुपये हो जाएगी.

Hero HF Deluxe Flex Fuel Down Payment & EMI

मान लेते हैं कि इस बाइक की खरीद पर आपने 10 हजार रुपये का डाउन पेमेंट किया है. इस तरह आपको बचे हुए 62,792 रुपये का टू-व्हीलर लोन लेना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी हुई और बेहतर Credit Score रहा, तो ये लोन आपको आसानी से 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल जाएगा.

अब मान लीजिए कि आपने इस बाइक के लिए 3 साल का लोन लिया. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप ₹2,026 की कुल 36 EMI भरकर अपने बाइक लोन को अदा कर सकते हैं. इस हिसाब से आप 3 साल में कुल 10,148 रुपये ब्याज में भरेंगे और कुल 72,940 रुपये किस्तों में जाएंगे. अगर 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो 3 साल बाद कुल लागत 82,940 रुपये हो जाएगी.

जरूरी सूचना: ऊपर बताई गई On Road Price और EMI की डिटेल महज़ एक उदाहरण है. डीलरशिप, RTO, बैंक और इंश्योरेंस कंपनी बदलने पर कैलकुलेशन अलग हो सकती है. इसके अलावा, अच्छी ब्याज दर पर टू-व्हीलर लोन मिलना पूरी तरह से आपके क्रेडिट स्कोर और मासिक कमाई पर निर्भर करेगा. लोन लेते समय प्रोसेसिंग चार्ज और GST जैसे कुछ और अन्य शुल्क भी जोड़े जाते हैं.

डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Hero HF Deluxe Flex Fuel का डिज़ाइन रेगुलर HF Deluxe जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें खास ग्राफिक्स और Flex Fuel बैजिंग दी गई है जो इसे अलग पहचान देती है. बाइक में लंबी और आरामदायक सीट, ब्लैक-थीम बॉडी, ट्यूबलेस टायर और मजबूत कम्यूटर-फ्रेंडली स्टाइल मिलता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें i3S स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है.

पावर के लिए इसमें 97.2 सीसी एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. ये पावरट्रेन लगभग 8.5 PS की पावर और 8.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है. सबसे बड़ी खासियत इसकी Flex Fuel टेक्नोलॉजी है, जिसके कारण ये E20 से लेकर E85 (85% इथेनॉल) मिश्रित ईंधन पर चल सकती है. बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी भी मिलती हैं.



Source link