Automobile

FY26 Motorcycle Exports: TVS Star City बनी नंबर-1, Bajaj Boxer 125 ने 106% की रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 7, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

FY2026 में इंडियन टू-व्हीलर इंडस्ट्री ने अपने एक्सपोर्ट को बढ़ाया है. TVS, Bajaj और Honda जैसी कंपनियों के पॉपुलर मॉडल्स ने पिछले वित्तीय वर्ष (FY25) की तुलना में बेहतरीन ग्रोथ दर्ज की है. सामने आई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टॉप-10 मॉडलों ने कुल निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. TVS और Bajaj जैसी कंपनियों के मॉडल्स ने बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत की है.

विशेष रूप से 125cc सेगमेंट में तेजी देखने को मिली है, जहां कई मॉडलों ने 40% से अधिक की वृद्धि हासिल की. वैश्विक मांग, बेहतर उत्पादन क्षमता और कंपीटीटिव कीमतों ने इस सफलता को बढ़ावा दिया. कुल मिलाकर FY26 में इन टॉप मॉडलों की शेयरिंग भी मजबूत रही. आइए पिछले वित्त वर्ष के ईवी टू-व्हीलर एक्सपोर्ट डेटा पर एक नज़र डालते हैं.

1. TVS Star City 125

स्टार सिटी 125 ने FY26 में 7,20,258 यूनिट्स का निर्यात कर टॉप पोजिशन हासिल की. पिछले वर्ष की 5,09,449 यूनिट्स की तुलना में ये 41.38% की शानदार वृद्धि है. इस मॉडल की सफलता का कारण इसकी विश्वसनीयता, कम मेंटेनेंस कॉस्ट और फ्यूल एफिशिएंसी है. अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में इसकी मांग बढ़ी है. TVS ने उत्पादन बढ़ाकर वैश्विक आपूर्ति सुनिश्चित की, जिससे इसने 13.90% बाजार हिस्सेदारी हासिल की. ये मॉडल कंपनी के एक्सपोर्ट पोर्टफोलियो का मुख्य आधार बन गया है.

2. Bajaj Boxer 110

Bajaj Boxer 110 की FY26 में 5,49,940 यूनिट्स एक्सपोर्ट की गई हैं, जो FY25 की 5,01,753 यूनिट्स से 9.60% अधिक है. इस मॉडल ने 10.62% की शेयरिंग के साथ मजबूत दूसरा स्थान हासिल किया. Boxer सीरीज की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और ऑफ-रोड परफॉर्मेंस इसे विकासशील देशों में लोकप्रिय बनाती है. Bajaj ने सप्लाई चेन को ऑप्टिमाइज कर निर्यात बढ़ाया. ये मॉडल कंपनी की निरंतर सफलता का प्रतीक है.

3. Bajaj Pulsar 160-200

Bajaj Pulsar 160-200 ने FY26 में 2,36,951 यूनिट्स का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की 2,12,767 यूनिट्स से 11.37% अधिक है. स्पोर्टी डिजाइन, पावरफुल इंजन और युवा ग्राहकों के लिए आकर्षक फीचर्स ने इसे लोकप्रिय बनाया. Pulsar ब्रांड की ग्लोबल पहचान ने निर्यात को बढ़ावा दिया. 4.57% शेयर के साथ ये टॉप-3 में शामिल हुई. Bajaj की परफॉर्मेंस बाइक्स की मांग यूरोप और एशिया में बढ़ रही है.

4. Bajaj Boxer 125

Bajaj Boxer 125 ने सबसे प्रभावशाली वृद्धि दिखाई. FY26 में 1,99,760 यूनिट्स निर्यात कर 106.62% की आश्चर्यजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई. पिछले वर्ष की 96,682 यूनिट्स से दोगुने से अधिक निर्यात ने इसे चौथे स्थान पर लाया. बेहतर पावर और ड्यूरेबिलिटी ने बाजार में इसकी स्वीकार्यता बढ़ाई. 3.86% शेयर के साथ Boxer 125 कंपनी के पोर्टफोलियो में उभरता सितारा साबित हुई है.

5. TVS Star City 110

TVS Star City 110 के FY26 में 1,96,522 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुए, जो FY25 की 1,86,261 यूनिट्स से 5.51% अधिक है. ये मॉडल 3.79% शेयर के साथ टॉप-5 में शामिल हुआ. इसकी सादगी, आसान हैंडलिंग और ईंधन बचत ने इसे छोटे व्यापारियों और डेली यूजर्स के बीच पसंदीदा बनाया. TVS ने गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्यात बढ़ाया है.

पिछले वित्त वर्ष एक्सपोर्ट की गईं टॉप-5 मोटरसाइकिलों के अलावा Bajaj CT 125 की 1,77,235 यूनिट, Honda Navi की 1,72,790 यूनिट, Bajaj CT 110 की 1,66,392 यूनिट, Yamaha FZ की 1,58,210 यूनिट और TVS Sport की 1,48,799 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।