Tata Tiago Smart Base Variant: क्या आप एक किफायती, सुरक्षित और स्टाइलिश सिटी कार की तलाश में हैं, जो रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा करे? नई 2026 टाटा टियागो स्मार्ट वेरिएंट ठीक यही है. ₹4.69 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होने वाली इस कार का बेस मॉडल बजट में रहते हुए भी मॉडर्न फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी के साथ आता है.
शहर की ट्रैफिक में आसान हैंडलिंग, कम मेंटेनेंस और परिवार के लिए विश्वसनीयता चाहने वालों के लिए ये बढ़िया विकल्प है. आइए जानते हैं कि ये बेस वेरिएंट आपको कितना कुछ ऑफर करती है. अगर आप आने वाले दिनों में इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और माइलेज डिटेल पर एक नज़र डाल लीजिए.
डिजाइन और इंटीरियर
नई टियागो स्मार्ट बिल्कुल बेसिक नहीं लगती. इसमें फेसलिफ्ट वाला नया फ्रंट लुक, बॉडी-कलर्ड बंपर्स और आकर्षक LED टेल लैंप्स मिलते हैं. कॉस्मो ग्रेन टेक्स्चर्ड व्हील आर्च क्लैडिंग इसे थोड़ा रग्ड और प्रीमियम टच देते हैं. हालांकि हेलोजन हेडलैंप्स और स्टील व्हील्स हैं, जो ऊपरी वेरिएंट्स में LED DRLs और अलॉय व्हील्स मिलते हैं. कुल मिलाकर, ये सिंपल लेकिन आकर्षक और टिकाऊ लुक रखती है.
केबिन में नया स्टीयरिंग व्हील, रीडिजाइन डैशबोर्ड और फैब्रिशिया लक्स ट्रिम दिया गया है. फ्रंट सीटों में प्रीमियम फैब्रिक और अंडर-थाई सपोर्ट हैं, जो लंबी ड्राइव पर आराम देते हैं. केबिन स्पेसियस और पांच लोगों के लिए आरामदायक है.
फीचर्स और सेफ्टी
बेस वेरिएंट बुनियादी लेकिन उपयोगी फीचर्स से लैस है. इसमें डिजिटल आइलैंड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग, मैनुअल AC, सैटिन क्रोम डोर हैंडल्स और 12V पावर सॉकेट शामिल हैं. हालांकि टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स ऊपरी वेरिएंट्स तक सीमित हैं.
टाटा ने बेस वेरिएंट में भी 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए हैं, जो इस सेगमेंट में काफी बेहतर ऑफर है. ABS के साथ EBD, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और सभी सीट्स पर थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट्स मिलते हैं. पूरी फैमिली की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वालों के लिए ये बेहतरीन है.
इंजन और माइलेज
टियागो स्मार्ट में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. CNG विकल्प भी उपलब्ध है, जो रनिंग कॉस्ट बचाने वालों के लिए परफेक्ट है. पेट्रोल वेरिएंट शहर में अच्छा माइलेज देता है, जबकि CNG और भी ज्यादा इकॉनमिक है. ये कार आसान ड्राइविंग और विश्वसनीय परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है.
इसका माइलेज पेट्रोल में 20 KMPL और CNG में 28 KMPL के आस-पास है. कुल मिलाकर नई टाटा टियागो स्मार्ट उन खरीदारों के लिए स्मार्ट चॉइस है जो कम कीमत में ज्यादा वैल्यू, सुरक्षा और दैनिक इस्तेमाल की आसानी चाहते हैं.