iPhone 17 Pro सिर्फ यहां मिल रहा हजारों रुपये सस्ता, जानिए इस धुरंधर ऑफर को



iPhone 17 Pro अपने कैमरा के लिए जाना जाता है। हालांकि इसकी कीमत काफी महंगी है लेकिन अब फ्लिपकार्ट ने आईफोन 17 प्रो पर बंपर ऑफर पेश कर दिया है। इस ऑफर के बाद iPhone 17 प्रो बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी iPhone 17 Pro खरीदने जा रहे हैं तो इस ऑफर से आप बहुत सस्ती कीमत में महंगा iPhone 17 Pro खरीद सकेंगे।    

इस समय फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,32,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,52,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,72,900 रुपये है। यहां मौजूद बैंक ऑफर के जरिए आईफोन 17 प्रो को आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदकर 9000 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट ले सकते हैं। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड नहीं है तो भी आईसीआईसीआई या एसबीआई बैंक के कार्ड के जरिए आपको 6000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। 

इतना ही नहीं यहां पर 48,650 रुपये का तक एक्सचेंज ऑफर भी दिख रहा है, जिससे आपको iPhone 17 Pro का बेस वर्जन 75,250 रुपये में मिल सकता है। 

iPhone 17 Pro कॉस्मिक ऑरेंज, सिल्वर और डीप ब्लू जैसे 3 रंगों में आता है। इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।  

ऐप्पल ने इस आईफोन में A19 Pro चिप लगाई है। इस फोन में डायनेमिक आइलैंड भी मौजूद है। apple के अनुसार iPhone 17 Pro की बैटरी से 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। इस आईफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।

iPhone 17 Pro में प्रो फ्यूजन ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 48 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 MP का ही तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।



Source link