Hero Splendor Plus Flex Fuel On Road Price & EMI: ₹10,000 डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी किस्त? जानें पूरी डिटेल


Hero Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है. एक समय की काफी सादगी के साथ आने वाली स्प्लेंडर अब एडवांस हो गई है. डिजिटल डिस्प्ले, USB चार्जर और i3S टेक्नोलॉजी के साथ तमाम मॉडर्न फीचर्स अब इस डेली कम्यूटर का हिस्सा हैं. कंपनी यहीं तक नहीं रुकी है. हीरो ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक को अब Flex Fuel पर चलने के लिए तैयार किया है.

Hero Splendor Plus Flex Fuel को E20 से लेकर E85 तक ब्लेंडेड फ्यूल ऑप्शन पर चलाया जा सकेगा. कंपनी ने ये भी दावा किया है कि इथेनॉल की मात्र बढ़ने के बाद इस बाइक के पावर में कोई कमी नहीं आने वाली. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹82,810 रखी गई है. अगर आप आने वाले दिनों में फ्लेक्स फ्यूल वाली स्प्लेंडर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. हम आपके लिए इस बाइक की On Road Price से लेकर EMI तक की डिटेल लेकर आए हैं.

Hero Splendor Plus Flex Fuel On Road Price

जैसा कि आपको बताया गया, देश की राजधानी दिल्ली में Splendor Plus Flex Fuel की एक्स शोरूम कीमत 82,810 रुपये है और इसे फिलहाल एक ही वेरिएंट ऑप्शन में उतारा गया है. इसकी खरीद पर आपको 6,624 रुपये का RTO शुल्क और लगभग 6,307 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट भरना होगा. इस तरह गाड़ी की ऑन रोड कीमत 95,741 रुपये हो जाएगी.

Hero Splendor Plus Flex Fuel Down Payment & EMI

मान लेते हैं कि इस बाइक की खरीद पर आपने 10 हजार रुपये का डाउन पेमेंट किया है. इस तरह आपको बचे हुए 82,810 रुपये का टू-व्हीलर लोन लेना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी हुई और बेहतर Credit Score रहा, तो ये लोन आपको आसानी से 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल जाएगा.

मान लेते हैं कि आपने इस बाइक के लिए 3 साल का लोन लिया. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप ₹2,672 की कुल 36 EMI भरकर अपने बाइक लोन को अदा कर सकते हैं. इस हिसाब से आप 3 साल में कुल 13,384 रुपये ब्याज में भरेंगे और कुल 96,194 रुपये किस्तों में जाएंगे. अगर 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो 3 साल बाद कुल लागत 1,06,194 रुपये हो जाएगी.

हमारी सलाह: ऊपर बताई गई On Road Price और EMI की डिटेल महज़ एक उदाहरण है. अच्छी ब्याज दर पर टू-व्हीलर लोन मिलना पूरी तरह से आपके क्रेडिट स्कोर और मासिक कमाई पर निर्भर करेगा. इसके अलावा, लोन लेते समय प्रोसेसिंग चार्ज और GST जैसे कुछ और अन्य शुल्क भी जोड़े जाते हैं.

डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

इसका डिज़ाइन क्लासिक स्प्लेंडर जैसा ही रखा गया है. इसमें मजबूत ट्यूबुलर फ्रेम, सिंपल लेकिन आकर्षक स्टाइलिंग, क्रोम एक्सेंट और प्रैक्टिकल लुक हैं. ये रोजमर्रा की सवारी के लिए आरामदायक और विश्वसनीय है. ट्यूबलेस टायर और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स इसमें शामिल हैं. लिस्ट देखिए-

  • i3S आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी
  • डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (PFI)
  • ड्रम ब्रेक (फ्रंट-रियर) के साथ IBS
  • साइड स्टैंड कट-ऑफ
  • लो मेंटेनेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी

स्पेसिफिकेशन और इंजन

ये 97.2 सीसी एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन से लैस है. E85 फ्यूल पर ये 8.56 PS पावर (8000 rpm) और 8.3 Nm टॉर्क (6000 rpm) देता है और 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9.8 लीटर है. वजन लगभग 112-113 kg और सीट हाइट 785 mm है. माइलेज E20 पर 65-70 kmpl के आसपास रहता है, जबकि E85 पर थोड़ा कम हो सकता है.



Source link