Hero Splendor+ और HF Deluxe Flex Fuel लॉन्च, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक, जानें कीमत और फीचर्स


Last Updated:

भारत में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने की दिशा में Hero MotoCorp ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पहली Flex Fuel बाइक्स Splendor+ और HF Deluxe पेश कर दी हैं. ये मोटरसाइकिलें E20 से E85 तक इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकती हैं. नई तकनीक, अपडेटेड फीचर्स, आकर्षक डिजाइन और किफायती कीमत के साथ आई ये बाइक्स भविष्य की मोबिलिटी की झलक दिखाती हैं. जानिए इनके इंजन, कीमत और खासियत की पूरी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

Hero ने लॉन्च कीं देश की पहली Flex Fuel बाइक्स!Zoom

Hero ने देश की पहली Flex Fuel बाइक्स लॉन्च की हैं.

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp ने देश में स्वच्छ और आत्मनिर्भर मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पहली Flex Fuel मोटरसाइकिलों से पर्दा उठाया है. कंपनी ने पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स Splendor+ और HF Deluxe के Flex Fuel वर्जन लॉन्च किए हैं. ये मोटरसाइकिलें E20 से लेकर E85 तक इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर चलने में सक्षम हैं, जिससे पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी और कार्बन एमीशन में भी कमी आएगी.

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में इन बाइक्स को अनवील किया गया. कंपनी जुलाई 2026 से दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनिंदा क्षेत्रों में इन बाइक्स की बिक्री शुरू करेगी. इसके बाद इन्हें पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा. HF Deluxe Flex Fuel की एक्स-शोरूम कीमत 72,792 रुपये और Splendor+ Flex Fuel की कीमत 82,710 रुपये रखी गई है. आइए दोनों बाइक्स के बारे में जान लेते हैं.

Hero Splendor+ Flex Fuel

नई Splendor+ Flex Fuel में 97.2 cc का इंजन दिया गया है, जो E85 ईंधन पर 6.3 kW की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये बेस मॉडल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन का दावा करती है. बाइक में Hero की पेटेंटेड i3S आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक, नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर और Flex Fuel सपोर्ट के लिए अपडेटेड ECU व फ्यूल सिस्टम दिया गया है. इसे नए Black with Lime Yellow ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है.

Hero HF Deluxe Flex Fuel

HF Deluxe Flex Fuel में भी 97.2 cc इंजन मिलता है, जो E85 ईंधन पर 6.3 kW की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसमें नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर और Flex Fuel के लिए अपडेटेड ECU व फ्यूल सिस्टम दिया गया है. बाइक को आकर्षक Black with Lime Yellow ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है. कंपनी का मानना है कि ये मॉडल रोजमर्रा के उपयोग के लिए किफायती और ईको-फ्रेंडली विकल्प साबित होगा.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link