Automobile

Tata Motors Avinya EV के लिए Chery का प्लेटफॉर्म ले सकती है, 2027 में लॉन्च की तैयारी; पढ़िए रिपोर्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 8, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

भारत की सबसे बड़ी EV कंपनी Tata Motors प्रीमियम Avinya ब्रांड को नई रफ्तार देने के लिए चीन की Chery से तकनीक लेने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 2027 तक नई जनरेशन की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती है. क्या ये कदम Tata को BYD और MG जैसी कंपनियों के मुकाबले और मजबूत बनाएगा? जानिए संभावित डील, लॉन्च प्लान और भारतीय EV बाजार पर इसके असर की पूरी कहानी.

ख़बरें फटाफट

EV रेस में आगे निकलेगी Tata Motors! चीनी कंपनी Chery से मदद लेने की तैयारीZoom

Tata Motors Avinya EV के लिए Chery का प्लेटफॉर्म ले सकती है.

भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tata Motors चीनी वाहन कंपनी Chery से एक ऑटोमेकिंग प्लेटफॉर्म लाइसेंस करने की योजना बना रही है. ये कदम कंपनी के प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन (EV) लॉन्च को देरी के बाद पटरी पर लाने के लिए उठाया जा रहा है. चार अलग-अलग सोर्सेस ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को ये जानकारी दी है.

टाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम Avinya ब्रांड के तहत कम से कम दो इलेक्ट्रिक कारें स्थानीय रूप से बनाने के लिए चेरी के प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकती है. इनमें से पहली कार 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है. ये साझेदारी टाटा को तेजी से बढ़ते प्रीमियम EV सेगमेंट में मजबूत स्थिति दिलाने में मदद करेगी, जहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपटीशन बढ़ रहा है.

प्लान क्या है?

टाटा मोटर्स लंबे समय से Avinya ब्रांड के तहत प्रीमियम EVs लॉन्च करने की योजना बना रही थी. Avinya कॉन्सेप्ट कार को 2022 में मुंबई में पेश किया गया था, जो कंपनी की भविष्य की EV टेक्नोलॉजी का प्रतीक है. हालांकि, कुछ देरी के कारण लॉन्च प्रभावित हुआ. चेरी के प्लेटफॉर्म के जरिए टाटा को एडवांस बैटरी, मोटर और व्हीकल आर्किटेक्चर तक तेजी से पहुंच मिलेगी, जिससे डेलवपमेंट कॉस्ट कम होगी और बाजार में जल्दी एंट्री संभव होगी.

चेरी का सहयोग

चेरी ऑटोमोबाइल, चीन की प्रमुख EV और ICE वाहन कंपनियों में से एक है, जिसका ग्लोबल लेवल पर भी मजबूत एक्सपोर्ट नेटवर्क है. ये सौदा टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग पर आधारित होगा, जिसमें इक्विटी हिस्सेदारी शामिल नहीं होने की संभावना है. ये भारत में चीनी कंपनियों के साथ हालिया टेक्नोलॉजी ट्रांसफर डील्स की कड़ी में फिट बैठता है, जबकि दोनों देशों के बीच भू-राजनीतिक संवेदनशीलता बनी हुई है.

प्रीमियम सेगमेंट टार्गेट करने की तैयारी

भारत में EV बाजार तेजी से बढ़ रहा है. टाटा मोटर्स वर्तमान में देश की सबसे बड़ी EV कंपनी है, लेकिन प्रीमियम सेगमेंट में BYD, MG और अन्य प्लेयर्स चुनौती पेश कर रहे हैं. Avinya ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाली गाड़ियां मॉडर्न डिजाइन, लॉन्ग रेंज और प्रीमियम फीचर्स पर फोकस करेंगी, जो मिड टू हाई इनकम कैटेगरी के ग्राहकों को आकर्षित करेंगी.

कंपनियों ने क्या कहा?

ये साझेदारी टाटा मोटर्स को 2027 तक मजबूत पोर्टफोलियो बनाने में मदद करेगी. सूत्रों के अनुसार, कंपनी स्थानीय उत्पादन पर जोर देगी, जो ‘मेक इन इंडिया’ लक्ष्यों के अनुरूप है और रोजगार सृजन भी करेगा. हालांकि, इस डील को लेकर अभी केवल अटकलें हैं और कोई पुख्ता जानकारी आना अभी बाकी है. आपको बता दें कि अभी तक टाटा मोटर्स ने इस खबर पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. चेरी ने भी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।