Automobile

Tata Safari EV पहली बार टेस्टिंग में स्पॉट! 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV में मिलेगी 600 KM तक की रेंज

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 8, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Tata Motors अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लाइन-अप को तेजी से मजबूत कर रही है. हाल ही में Tata Safari EV का पहला टेस्ट म्यूल भारतीय सड़कों पर स्पॉट किया गया है. ये Tata की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो Harrier EV के साथ Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर बनेगी. हाईली कैमोफ्लाज के बावजूद, टेस्ट कार में कोई एग्जॉस्ट पाइप नहीं दिखा, जबकि रियर एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर हाउसिंग थी.

ये मॉडल पेट्रोल इंजन वाली Safari जैसी बॉडी शेल रखेगा, जिसमें कनेक्टेड टेललाइट्स और रूफलाइन शामिल हैं. लॉन्च फेस्टिव सीजन 2026 के आसपास होने की उम्मीद है. Safari EV का मुकाबला Mahindra XEV9 जैसी 7-सीटर EVs से होगा. ये प्रीमियम फैमिली EV सेगमेंट में देश की पहले प्रॉपर थ्री-रो SUV बन सकती है. AWD विकल्प के साथ लंबी रेंज और लग्जरी फीचर्स इसे आकर्षक बनाएंगे. आइए इसकी संभावित डिजाइन से लेकर बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर नज़र डालते हैं.

संभावित डिजाइन

Safari EV का डिजाइन ICE मॉडल से काफी मिलता-जुलता होगा. क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, EV-स्पेसिफिक बैजिंग, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड बंपर्स बड़े बदलाव होंगे. नए कलर ऑप्शन्स भी मिल सकते हैं. स्पाई शॉट्स से लगता है कि ये Harrier EV जैसी ही रियर सस्पेंशन सेटअप रखेगी.

केबिन और कम्फर्ट

इंटीरियर में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. डुअल-टोन थीम, हाई-क्वालिटी मैटेरियल्स और 3-रो सीटिंग बरकरार रहेंगी. 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट-रियर सीट्स जैसे लग्जरी एलिमेंट्स दिए जाएंगे. EV-स्पेसिफिक अपडेट्स जैसे नई थीम और ट्रिम्स जोड़े जा सकते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

Safari EV में लेवल-2 ADAS, 540-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग (फ्रंट और रियर), OTA अपडेट्स, ऑटो पार्क असिस्ट और समन मोड जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं. टेरेन मोड्स का विस्तार, V2L/V2V कैपेबिलिटी और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम भी संभावित हैं.

Tata की मजबूत 5-स्टार सेफ्टी विरासत जारी रहेगी. 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESC, 360-डिग्री कैमरा, ISOFIX और एडवांस्ड ADAS सिस्टम से लैस होगा. EV होने के कारण बैटरी सुरक्षा और स्ट्रक्चरल सेफ्टी पर खास ध्यान दिया जाएगा.

बैटरी, मोटर और रेंज

Safari EV में भी Harrier EV जैसी 65 kWh और 75 kWh बैटरी ऑप्शन्स मिल सकते हैं. RWD और डुअल-मोटर AWD कॉन्फिगरेशन उपलब्ध होंगे. अनुमानित रेंज 500-600 KM (MIDC) है, जबकि रियल-वर्ल्ड में 400-450 KM मिलने की संभावना है. पावरफुल मोटर्स अच्छा परफॉर्मेंस और टोइंग कैपेबिलिटी देंगे.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।