Technology

BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 8, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

BSNL KYC Scam: इन दिनों एक नोटिस ने BSNL यूजर्स की नींद उड़ा रखी है. इस फर्जी नोटिस में लिखा आ रहा है कि SIM KYC सस्पेंड होने के कारण फोन सर्विस एक्सेस नहीं की जा सकती. इसमें यह भी वॉर्निंग दी गई है कि अगले 24 घंटों में सिम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा. नोटिस में BSNL और TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटर ऑफ इंडिया) का लोगो भी यूज किया गया है ताकि लोगों को यह मैसेज असली लगे. अब इसे लेकर सरकार की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. सरकार का कहना है कि यह मैसेज पूरी तरह फेक है और इससे बचकर रहने की जरूरत है.

इस तरीके से लोगों को टारगेट कर रहे हैं स्कैमर

BSNL और TRAI के लोगो वाले इस नोटिस में लिखा गया है, ‘डियर कस्टमर, टेलीकॉम रेगुलेटर ऑफ इंडिया ने आपकी सिम KYC को सस्पेंड कर दिया है. अगले 24 घंटों में आपका सिम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा. तुरंत कॉन्टैक्ट करें.’ इसके बाद इसमें सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करने की बात लिखी गई है. अब पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से इस नोटिस की सच्चाई बताई गई है. पीआईबी ने लिखा है कि अगर आपको भी ऐसा नोटिस मिला है तो सावधान रहें. यह नोटिस फर्जी है. BSNL कभी ऐसे नोटिस नहीं भेजती. किसी के भी साथ अपनी पर्सनल और बैंक डिटेल्स शेयर न करें. पीआईबी का यह पोस्ट आप नीचे देख सकते हैं.

कैसे किया जा रहा है लोगों को टारगेट?

आमतौर पर स्कैमर इस तरह के नोटिस भेजकर लोगों को डराने की कोशिश करते हैं. इनमें कुछ घंटों या दिनों की डेडलाइन होती है, ताकि लोग हड़बड़ी में आकर बिना ज्यादा ध्यान दिए नोटिस पर लिखें नंबरों या ईमेल आईडी से संपर्क कर लें. जब भी कोई इन नंबरों पर संपर्क करता है तो स्कैमर उससे पर्सनल डिटेल्स पूछते हैं और OTP पता करने की कोशिश करते हैं. अगर कोई अपनी पर्सनल डिटेल्स और OTP शेयर कर देता है तो उसके खाते में सेव सारी रकम मिनटों में उड़ जाती है.

ऐसे स्कैम से कैसे करें बचाव?

  • अनजान लोगों से आए मैसेज और ईमेल को ओपन न करें. न ही इनमें दिए गए किसी लिंक पर क्लिक करें.
  • सोशल मीडिया, मैसेज, ईमेल या कॉल पर किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी पर्सनल डिटेल्स और OTP आदि शेयर न करें.
  • अगर कोई बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर बात करता है तो संबंधित बैंक या विभाग ने कंफर्म जरूर करें.
  • अपने फोन और ऐप्स को हमेशा अपडेटेड रखें.

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया की लत हो जाएगी दूर, बस करने होंगे ये एकदम आसान काम



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।