Auto News

Maruti Suzuki Swift: ₹5.78 लाख में स्टाइलिश कार, 32.85km माइलेज और 6 एयरबैग्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 9, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

अगर आप शहर की व्यस्त सड़कों पर ड्राइव करना चाहते हैं और आपकी ख्वाइश है कि आपकी कार स्टाइलिश दिखे, कम ईंधन खाए, फैमिली के साथ सुरक्षित हो, तो आप सही पते पर आ पहुंचे हैं. अपने इस आर्टिकल में हम एक अच्छी और सस्ती कार की डिटेल लेकर आए हैं. ये गाड़ी यंग प्रोफेशनल्स, छोटे परिवार और पहली कार खरीदने वालों के लिए परफेक्ट च्वॉइस हो सकती है.

हम Maruti Suzuki Swift की बात कर रहे हैं. ये सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मानी जाती है. इसका बोल्ड डिजाइन, कम्फर्टेबल इंटीरियर और शानदार माइलेज इसे सेगमेंट में सबसे पॉपुलर बनाते हैं. चाहे पेट्रोल हो या CNG, दोनों फ्यूल ऑप्शन में इसकी बंपर डिमांड है. आइए जानते हैं ₹5,78,900 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत वाली ये कार कितनी खास है?

डिजाइन डिटेल

नई स्विफ्ट का लुक बेहद स्पोर्टी और आक्रामक है. फ्लोटिंग रूफ डिजाइन, शार्प LED हेडलैंप्स, LED DRLs और स्लीक शोल्डर लाइन्स इसे रोड पर अलग पहचान देते हैं. 15 इंच के अलॉय व्हील्स और डुअल-टोन कलर ऑप्शन (जैसे सिजलिंग रेड विथ ब्लैक रूफ) इसे यंग और डायनामिक लुक देते हैं. कॉम्पैक्ट साइज (3860 mm लंबाई) होने के बावजूद ये प्रीमियम और मॉडर्न नज़र आती है. पार्किंग और शहर के ट्रैफिक में इसे हैंडल करना बहुत आसान है.

केबिन और कम्फर्ट

स्विफ्ट का केबिन स्पेशियस और मॉडर्न है. हाई क्वालिटी मैटेरियल, वेल-पैडेड सीट्स और अच्छा व्हीलबेस (2450mm) लंबी ड्राइव पर भी थकान नहीं होने देते. रियर AC वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जर जैसी सुविधाएं हायर वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं. 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है. बूट स्पेस (265 लीटर) भी प्रैक्टिकल है.

फीचर्स और सेफ्टी

स्विफ्ट फीचर्स से भरपूर है. मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, रियर पार्किंग कैमरा और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स डेली यूज को आरामदायक बनाते हैं. हायर वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा भी है. सेफ्टी के लिए इसे 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ABS के साथ EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं. इसका HEARTECT प्लेटफॉर्म मजबूत स्ट्रक्चर प्रदान करता है.

इंजन और माइलेज

स्विफ्ट में नया 1.2-लीटर Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 80.46 PS पावर और 111.7 Nm टॉर्क देता है. 5-स्पीड मैनुअल और AMT दोनों ऑप्शन्स उपलब्ध हैं. माइलेज बेहद शानदार है. एक लीटर पेट्रोल के साथ ये मैनुअल में 24.8 kmpl और AMT में 25.75 kmpl (ARAI) तक चल सकती है.

CNG वेरिएंट में यही इंजन 68.8 PS पावर और 101.8 Nm टॉर्क देता है. 5-स्पीड मैनुअल के साथ ये 32.85 km/kg का जबरदस्त माइलेज देता है. डुअल-सिलिंडर CNG टेक्नोलॉजी के कारण परफॉर्मेंस भी स्मूद रहता है और बूट स्पेस भी अच्छा मिलता है.आप बजट और जरूरत के हिसाब से फ्यूल और वेरिएंट ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।