Last Updated:
Royal Enfield की 650cc रेंज में Bullet 650 और Interceptor 650 दोनों ही बाइक राइडर्स के बीच चर्चा में हैं. एक तरफ Bullet 650 अपनी क्लासिक पहचान और दमदार रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है, तो दूसरी ओर Interceptor 650 कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस और वर्सेटिलिटी ऑफर करती है. आखिर ₹30,000 का अतिरिक्त खर्च वाकई जायज है या नहीं? जानिए दोनों बाइक्स का पूरा अंतर इस तुलना में.
Bullet 650 vs Interceptor 650: जानिए किसमें ज्यादा दम?
Royal Enfield की 650cc सीरीज में दो पॉपुलर मॉडल्स Bullet 650 और Interceptor 650 रेट्रो स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करते हैं. Bullet 650 (एक्स-शोरूम कीमत ₹3.65 लाख) क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न ट्विन-सिलिंडर पावर देती है, जबकि Interceptor 650 (एक्स-शोरूम कीमत ₹3.35 लाख) ज्यादा स्पोर्टी और किफायती विकल्प है.
दोनों ही मोटरसाइकल हाईवे क्रूजिंग और सिटी राइडिंग के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन Bullet 650 हेरिटेज अपील पर फोकस करती है और Interceptor 650 वर्सेटाइल हैंडलिंग पर. कीमत में ₹30,000 का अंतर है, जो खरीदार को स्टाइल और यूज के आधार पर चुनने का मौका देता है. आइए दोनों के बारे में जानते हैं.
डिजाइन डिटेल
Bullet 650 में क्लासिक Bullet की पहचान बरकरार है. अपराइट पोस्चर, हैंड-पेंटेड टैंक बैज, कैसकेट हेडलैंप, 19-इंच फ्रंट व्हील और स्टेप-अप सीट. ये 243 किलो वजनी है, जो भारी लेकिन स्टेबल फील देता है. Interceptor 650 ज्यादा मॉडर्न रेट्रो लुक वाली है, कम सैडल हाइट, वाइड हैंडलबार और एजाइल चेसिस के साथ. ये हल्की (लगभग 202-213 किलो) और शहर में आसानी से हैंडल होती है. Bullet 650 ज्यादा ट्रेडिशनल और टूरिंग-ओरिएंटेड है, जबकि Interceptor 650 स्पोर्टी ट्विस्ट के साथ वर्सेटाइल है.
फीचर्स में कौन बेहतर?
दोनों मॉडल्स में डुअल-चैनल ABS, डिस्क ब्रेक्स, स्लिपर क्लच और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स हैं. Bullet 650 में स्पोक व्हील्स और हेरिटेज एलिमेंट्स ज्यादा हैं. Interceptor 650 में बेहतर एर्गोनॉमिक्स, कम्पोर्टेबल राइडिंग पोजीशन और कुछ वेरिएंट्स में अलॉय व्हील्स मिलते हैं. दोनों में कोई एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स (जैसे ट्रैक्शन कंट्रोल) नहीं हैं, लेकिन बिल्ड क्वालिटी और फिनिशिंग प्रीमियम है.
इंजन और परफॉरमेंस
दोनों में 648 सीसी पैरेलल-ट्विन, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन है, जो लगभग 47 bhp पावर और 52 Nm टॉर्क देता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स स्मूद है. Bullet 650 में टॉर्की मिड-रेंज हाईवे क्रूजिंग के लिए अच्छी है. माइलेज 20-25 kmpl के पास है, लेकिन वजन ज्यादा होने से सिटी में थोड़ी भारी लगती है. Interceptor 650 ज्यादा रिस्पॉन्सिव, फन-टू-राइड और बेहतर माइलेज (24-25 kmpl) देती है. दोनों में थ्रॉटल रिस्पॉन्स अच्छा है और हाई-स्पीड स्टेबिलिटी शानदार है.
कुल मिलाकर, अगर आपको पुरानी Bullet की भावना चाहिए तो Bullet 650 चुनें. अगर बजट और वर्सेटिलिटी प्राथमिकता हैं तो Interceptor 650 बेहतर विकल्प है. दोनों ही रॉयल एनफील्ड के मजबूत 650 प्लेटफॉर्म पर बनी हैं.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें