Maruti Suzuki की बड़ी राहत! Alto K10, WagonR समेत 4 कारों पर Price Protection, 14 जून तक करें बुकिंग


Last Updated:

अगर आप Maruti Suzuki की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. कंपनी ने Alto K10, WagonR, Celerio और S-Presso पर खास Price Protection Scheme लॉन्च की है. 14 जून 2026 तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को आने वाली कीमत बढ़ोतरी का कोई असर नहीं होगा. आखिर किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा और कितनी होगी बचत? जानिए पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Maruti का ग्राहकों को तोहफा! कम कीमत पर बेच रही ये चार गाड़ियां, ऑफर 14 जून तकZoom

Maruti अपनी इन 4 गाड़ियों को मौजूदा कीमत पर ही सेल करेगी.

Maruti Suzuki India ने अपनी एंट्री-लेवल कारों के खरीदारों को बड़ी राहत देते हुए कीमत सुरक्षा (Price Protection) योजना की घोषणा की है. इस स्कीम के तहत अल्टो K10, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो मॉडल्स की बुकिंग 14 जून 2026 तक करने वाले ग्राहकों को आगामी प्राइस हाइक से बचाया जाएगा. कंपनी ने मई में अपने कई मॉडल्स की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन अब इन चार पॉपुलर छोटी कारों पर ग्राहक पुरानी कीमत पर ही गाड़ी ले सकेंगे.

ये कदम उन खरीदारों के लिए खासतौर पर फायदेमंद हैं, जो बजट कारों की तलाश में हैं. छोटी कारों का सेगमेंट भारतीय बाजार में हमेशा से सबसे ज्यादा बिकने वाला रहा है. ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में इन गाड़ियों की मांग मजबूत है. प्राइस प्रोटेक्शन प्लान ग्राहकों को अनिश्चितता से बचाएगा. आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं.

प्रोग्राम की टर्म-कंडीशन

ये योजना 14 जून 2026 तक की सभी बुकिंग्स पर लागू होगी. इसका मतलब है कि इस तारीख से पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को भले ही डिलीवरी बाद में हो, फिर भी पुरानी कीमत ही चुकानी पड़ेगी. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये सुविधा केवल इन चार मॉडल्स तक सीमित है. अन्य मॉडल्स पर पहले घोषित मूल्य वृद्धि लागू रहेगी.

योजना का उद्देश्य

मारुति सुजुकी का मकसद एंट्री-लेवल खरीदारों को संरक्षण देना है. बढ़ती महंगाई और प्रोडक्शन कॉस्ट के बावजूद इन छोटी कारों को किफायती बनाए रखना कंपनी की प्राथमिकता है. ये योजना ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने और बिक्री को बढ़ावा देने में मदद करेगी. खासकर उन परिवारों के लिए जो पहली कार खरीद रहे हैं, ये बेहद उपयोगी साबित होगी. प्रभावित मॉडल्स की जानकारी-

  • Maruti Alto K10: सबसे सस्ती और शहर के लिए परफेक्ट. कम रखरखाव और अच्छा माइलेज.
  • Maruti Wagon R: स्पेसियस केबिन और प्रैक्टिकल फीचर्स के लिए पॉपुलर.
  • Maruti Celerio: मॉडर्न डिजाइन और बेहतर इंजन परफॉर्मेंस.
  • Maruti S Presso: एसयूवी-स्टाइल लुक के साथ यूथ को आकर्षित करने वाली कार.

बाजार पर संभावित असर

इस घोषणा से छोटी कारों की बिक्री में उछाल आने की उम्मीद है. पिछले महीनों में वाहन बिक्री में ग्रामीण मांग के कारण सुधार देखा गया था. प्राइस प्रोटेक्शन प्रोग्राम इस गति को और तेज कर सकता है. डीलरशिप्स पर भी बुकिंग्स बढ़ने की संभावना है. मारुति सुजुकी भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर की लीडर कंपनी है और इस तरह के कस्टमर-सेंट्रिक प्रोग्राम उसकी बाजार हिस्सेदारी को मजबूत बनाते हैं. ग्राहकों को सलाह है कि 14 जून 2026 से पहले अपनी पसंद की कार बुक कर लें ताकि कीमत बढ़ोतरी से नुकसान न झेलना पड़े.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link