Auto News

Royal Enfield Bullet 650 vs BSA Gold Star 650: कौन है ज्यादा दमदार क्लासिक बाइक? जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 10, 2026
6 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Royal Enfield Bullet 650 की एंट्री ने भारत के मॉडर्न-क्लासिक बाइक सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प बना दिया है. एक तरफ ट्विन-सिलेंडर पावर वाली नई Bullet 650 है, तो दूसरी ओर रेट्रो स्टाइल और हल्के वजन के साथ BSA Gold Star 650 मौजूद है. कीमत, फीचर्स, इंजन और रोड प्रेजेंस के मामले में कौन-सी बाइक ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होती है? पढ़िए दोनों का कंपेरिजन.

ख़बरें फटाफट

Bullet 650 vs BSA Gold Star 650: कौन है असली रेट्रो किंग? देखिए पूरा मुकाबलाZoom

Bullet 650 vs BSA Gold Star 650: जानिए किसे खरीदना समझदारी?

Royal Enfield Bullet 650 vs BSA Gold Star 650: इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में मिड-वेट मॉडर्न-क्लासिक मोटरसाइकिलों की जंग तेज हो गई है हाल ही में Royal Enfield ने लंबे इंतजार के बाद Bullet 650 को मार्केट में उतार दिया है. इसका सीधा मुकाबला BSA Gold Star 650 से है. बुलेट को 650cc पैरेलल-ट्विन प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.65 लाख रुपये है.

दूसरी ओर, क्लासिक लेजेंड्स की वापसी का प्रतीक BSA Gold Star 650 अपने सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.10 लाख रुपये से शुरू होकर लेगेसी एडिशन के लिए 3.45 लाख रुपये तक जाती है. दोनों ही मोटरसाइकिलें ओल्ड स्कूल लुक और मॉडर्न तकनीक का बेहतरीन मिश्रण पेश करती हैं. आइए जानते हैं कि दोनों में किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा रहेगा?

डिजाइन डिटेल

BSA Gold Star 650 की बात करें, तो ये मोटरसाइकिल 1950 और 60 के दशक की गोल्ड स्टार की याद दिलाती है. इसमें राउंड हैलोजन हेडलाइट, टियरड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक, क्रोम फिनिश और स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे प्योर विंटेज लुक देते हैं. वहीं, RE Bullet 650 में सिग्नेचर कास्केट हेडलैंप, हाथ से पेंट की गई पिनस्ट्रिप्स (मद्रास स्ट्राइक्स) और सिंगल-पीस बेंच सीट दी गई है. इसके क्रोम पीशूटर एग्जॉस्ट और भारी मडगार्ड इसके पारंपरिक बुलेट डीएनए को बनाए रखते हैं.

इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर नजर डाल लीजिए-

फैक्टर BSA Gold Star 650 Royal Enfield Bullet 650
इंजन टाइप 652cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर 648cc, एयर-ऑयल कूल्ड, पैरेलल-ट्विन
अधिकतम पावर 45.62 PS @ 6500 rpm 47 bhp @ 7250 rpm
अधिकतम टॉर्क 55 Nm @ 4000 rpm 52.3 Nm @ 5650 rpm
गियरबॉक्स 5-स्पीड 6-स्पीड स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ

सस्पेंशन और चेसिस

बुलेट 650 में 43mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर के साथ ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम मिलता है. वहीं, बीएसए गोल्ड स्टार 41mm फ्रंट फोर्क्स और 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन के साथ आती है, जिसका वजन (201 किलोग्राम) बुलेट (243 किलोग्राम) से काफी कम है.

ब्रेकिंग और सेफ्टी

दोनों मोटरसाइकिलों में सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है. बीएसए में प्रीमियम ब्रेम्बो (Brembo) कैलीपर्स के साथ आगे 320mm और पीछे 255mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं. बुलेट में भी आगे 320 mm और पीछे 300 mm के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.

फीचर्स

गोल्ड स्टार में ट्विन-पॉड एनालॉग कंसोल के साथ छोटा एलसीडी और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट हैं. बुलेट 650 में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ रॉयल एनफील्ड का ट्रिपर नेविगेशन पॉड भी देखने को मिलता है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।