2026 Tata Tiago Facelift लॉन्च: कीमत ₹4.69 लाख से शुरू, EV-CNG में नए फीचर्स और 315KM रेंज


Tata Motors ने भारत में अपनी पॉपुलर हैचबैक टियागो के अपडेटेड वर्जन को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. नई टियागो पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उपलब्ध है. इस अपडेट में कार के डिजाइन, केबिन और सेफ्टी फीचर्स में बड़े बदलाव दिए गए हैं.

पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹4.69 लाख (एक्सशोरूम) है, जबकि सीएनजी ₹5.79 लाख और टियागो ईवी ₹6.99 लाख से शुरू होती है. वहीं, बैटरीऐजएसर्विस (BaaS) ऑप्शन के साथ इसकी शुरुआती कीमत भी ₹4.69 लाख हो जाती है. टाटा ने इस लॉन्च के साथ टियागो को पहले से ज्यादा मॉडर्न, सेफ और फीचरपैक्ड बनाया है.

नई टाटा टियागो की कीमतें (एक्सशोरूम)

टियागो पेट्रोल MT

  • Smart: ₹4.69 लाख
  • Pure: ₹5.49 लाख
  • Pure+: ₹5.99 लाख
  • Pure+ A: ₹6.49 लाख
  • Creative: ₹6.99 लाख
  • Creative+: ₹7.29 लाख

टाटा टियागो CNG MT-

  • Smart: ₹5.79 लाख
  • Pure: ₹6.49 लाख
  • Pure+: ₹6.99 लाख
  • Pure+ A: ₹7.49 लाख
  • Creative: ₹7.99 लाख

टियागो EV-

19 kWh बैटरी

  • Smart: ₹6.99 लाख
  • Pure+: ₹8.49 लाख

24 kWh बैटरी

  • Pure+: ₹9.49 लाख
  • Creative+: ₹9.99 लाख

एक्सटीरियर अपडेट

2026 टियागो फेसलिफ्ट में नया फ्रंट फेसिया, स्लिमर LED हेडलैंप्स, रिवाइज्ड बंपर्स और इंटीग्रेटेड DRLs दिए गए हैं. ICE वर्जन को ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और फॉग लैंप्स मिले हैं, जबकि EV को क्लोज्डऑफ EV स्पेसिफिक फ्रंट डिजाइन दिया गया है.

दोनों वेरिएंट में कनेक्टेड LED टेललैंप्स हैं, जो कार को चौड़ा और प्रीमियम लुक देते हैं. नए अलॉय व्हील डिजाइन और कलर्स भी पेश किए गए हैं. टियागो EV में नया मिंट ग्रीन कलर और पेट्रोल/सीएनजी में नया कोरल ऑरेंज कलर उपलब्ध है. ग्राउंड क्लियरेंस 170 mm बना हुआ है.

केबिन और कम्फर्ट

टियागो का इंटीरियर पूरी तरह नया है. नया डैशबोर्ड लेयर्ड टेक्सचर और फैब्रिक इंसर्ट्स के साथ आया है. फीचर लिस्ट में फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रीस्टैंडिंग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रोटरी ड्राइव सिलेक्टर, डुअल वायरलेस चार्जिंग पैड, रियर AC वेंट्स, USB TypeC पोर्ट्स, टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील (इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो), बेहतर AC कूलिंग, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स और क्विक रिस्पॉन्स पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं. इसे 37 कनेक्टेड कार फीचर्स और सेगमेंट-फर्स्ट बिल्ट-इन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है. 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी नया ऐडिशन हैं.

बेहतर सेफ्टी

टाटा ने रोल केज को मजबूत किया है और हाई-स्ट्रेंथ मटेरियल का इस्तेमाल बढ़ाया है. लॉन्च इवेंट में टियागो CNG का यूनिक डुअल क्रैश टेस्ट दिखाया गया, जिसमें पहले फ्रंटल पोल इम्पैक्ट और फिर साइड इम्पैक्ट टेस्ट किया गया. ट्विन सिलेंडर CNG सिस्टम की सेफ्टी पर भी जोर दिया गया है.

पावरट्रेन ऑप्शन

  1. पेट्रोल- 1.2 लीटर NA (86PS/113 Nm), 5स्पीड मैनुअल और AMT के साथ
  2. CNG: 1.2 लीटर iCNG( 75 PS/96.5 Nm) 5स्पीड मैनुअल और AMT के साथ
  3. EV: 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी, 315 km तक रेंज



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net