Hero Super Splendor XTEC 2.0 125cc लॉन्च, 72kmpl माइलेज और Bluetooth फीचर्स के साथ कीमत ₹86,500


Last Updated:

Hero MotoCorp ने नई Super Splendor XTEC 2.0 125cc को दमदार माइलेज, Bluetooth कनेक्टिविटी और फुल डिजिटल फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है. ₹86,500 की कीमत वाली इस बाइक में 72kmpl माइलेज, USB Type-C चार्जिंग, Hazard Lights और नया स्पोर्टी डिजाइन मिलता है. Honda Shine और TVS Raider 125 को टक्कर देने वाली इस बाइक में आखिर क्या खास है? जानिए पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Hero Super Splendor XTEC 2.0 लॉन्च! 72 KM माइलेज के साथ USB-C और ब्लूटूथZoom

Hero Super Splendor XTEC 2.0 को ₹86,500 में लॉन्च किया गया है.

Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर कम्यूटर मोटरसाइकिल Super Splendor XTEC 2.0 125cc को लॉन्च कर दिया है. नई बाइक की एक्स-शोरूम दिल्ली की कीमत ₹86,500 रखी गई है. ये अपडेटेड मॉडल रिवाइज्ड स्टाइलिंग, नए कनेक्टिविटी फीचर्स और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ आया है.

Hero का लक्ष्य उन कस्टमर्स को आकर्षित करना है जो व्यावहारिक, विश्वसनीय और कम खर्च वाली 125cc बाइक चाहते हैं. Super Splendor लंबे समय से Hero की मजबूत पकड़ वाली बाइक रही है और XTEC 2.0 वर्जन इसे Honda Shine, TVS Raider 125 और Bajaj Pulsar 125 जैसे कंपीटर्स के मुकाबले और मॉडर्न बनाता है.

डिजाइन और फीचर्स

नई Super Splendor XTEC 2.0 का ओवरऑल सिल्हूट पहले जैसा ही है, लेकिन अपडेट्स इसे फ्रेश लुक देते हैं. बाइक में नए ग्राफिक्स, XTEC 2.0 बैजिंग, स्टिच्ड डुअल-टेक्सचर सीट और रिम टेप्स शामिल किए गए हैं जो थोड़ा स्पोर्टियर अपील देते हैं. इसे कुल 5 कलर ऑप्शन- Glossy Black, Candy Blazing Red, Matt Axis Grey, Matt Nexus Blue और Matt Chestnut Brown के साथ खरीदा जा सकता है. ये कलर्स बाइक को युवा और स्टाइलिश बनाते हैं.

Hero ने इस बाइक को काफी मॉडर्न फीचर्स दिए हैं. सबसे बड़ा अपडेट फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है. इसमें कॉल और SMS अलर्ट्स, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, फोन बैटरी स्टेटस, USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और लो फ्यूल इंडिकेटर मिलते हैं. पहली बार Super Splendor लाइनअप में हजार्ड लाइट दिए गए हैं. ब्रेकिंग में फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ CBS सिस्टम है. हैंडलबार पर इंजन किल स्विच भी नया जोड़ा गया है.

स्पेसिफिकेशन और इंजन

पावर के लिए 124.7 cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. ये पावरट्रेन 10.7 bhp पावर और 10.6 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इंजन रोजमर्रा की सिटी कम्यूटिंग के लिए ट्यून किया गया है. Hero का दावा है कि i3S आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम और APFI टेक्नोलॉजी की मदद से बाइक 72 kmpl का माइलेज देती है. Integrated Starter Generator (ISG) सिस्टम इंजन को शांत और स्मूद तरीके से स्टार्ट करता है.

बाइक में अपराइट राइडिंग पोजीशन, लंबी सीट और टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन है, जो लंबी राइडिंग में थकान कम करता है. Hero ने इसमें एर्गोनमिक्स को डेली यूज़ के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया है. कुल मिलाकर, Super Splendor XTEC 2.0 पुरानी विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए मॉडर्न टेक्नोलॉजी और स्टाइल जोड़कर Hero की 125cc सेगमेंट में मजबूत पोजीशन बना सकती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link