Auto News

Satinder Sartaaj Bought Customized Yezdi Roadster: जानें कीमत, फीचर्स और खासियत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 13, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज ने अपनी बाइक लव स्टोरी को नया अध्याय देते हुए एक खास कस्टमाइज्ड Yezdi Roadster खरीदी है. Sharkskin Blue रंग में तैयार इस बाइक में कई यूनिक मॉडिफिकेशन्स किए गए हैं, जो इसे बेहद खास बनाते हैं. आखिर इस बाइक में क्या है अलग, कितनी है कीमत और कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं? जानिए पूरी डिटेल इस रिपोर्ट में.

ख़बरें फटाफट

सतिंदर सरताज ने खरीदी कस्टमाइज़्ड Yezdi Roadster, लुक और स्टाइल जीत लेगा दिलZoom

सतिंदर सरताज ने कस्टमाइज़्ड Yezdi Roadster खरीदी.

पंजाबी म्यूजिक के मॉडर्न सूफी प्योट और सिंगर सतिंदर सरताज ने हाल ही में अपने बाइक प्रेम की नई मिसाल पेश की है. उन्होंने एक खास कस्टमाइज्ड येज्दी रोडस्टर खरीदी है, जो शार्कस्किन ब्लू कलर में तैयार की गई है. ये बाइक न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि स्पेसिफिकेशन के मामले में भी काफी रिच है. 2023 में सरताज ने अपना हिट गाना ‘येज्दी’ रिलीज किया था, जिसमें उनकी पुरानी पेस्टल ग्रीन येज्दी D250 क्लासिक बाइक दिखाई गई थी. अब इस नए कस्टम रोडस्टर के साथ उनका सफर आगे बढ़ेगा.

ये कस्टम बाइक एक्सक्लूसिव डिकल्स, क्विल्टेड सीट्स और पिलियन बैकरेस्ट से लैस है. फ्यूल टैंक पर सतिंदर सरताज x येज्दी कस्टम लिखा हुआ है. साथ में ऑरेंज डिकल्स भी हैं. हेडलाइट ग्रिल, बार-एंड मिरर्स और अन्य मॉडिफिकेशन्स ने इसे और आकर्षक बना दिया है. हालांकि, टेक्निकली इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये बाइक येज्दी के रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन को बनाए रखते हुए सरताज की पर्सनल स्टाइल को दर्शाती है.

Yezdi Roadster की पूरी डिटेल्स

येज्दी रोडस्टर ब्रांड की सबसे किफायती और पॉपुलर मॉडल्स में से एक है. इसमें 334 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन लगा है, जो 29.1 PS पावर (7500 rpm पर) और 29.6 Nm टॉर्क (6000 rpm पर) जनरेट करता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-स्लिपर क्लच के साथ राइडिंग स्मूद और एन्जॉयेबल है. माइलेज लगभग 29-30 kmpl का मिलता है, जबकि फ्यूल टैंक 12.5 लीटर का है.

लुक और फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो ये मसल्कुल रोडस्टर लुक के साथ आती है. राउंड LED हेडलैंप, स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, ट्विन एग्जॉस्ट और एलॉय व्हील्स इसे क्लासिक अपील देते हैं. ब्रेकिंग सिस्टम में 320mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक्स हैं, जो डुअल-चैनल ABS (कॉन्टिनेंटल) से लैस हैं. सस्पेंशन में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर्स हैं, जो टूरिंग कम्फर्ट देते हैं. सीट हाइट 795 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 171 mm है. वजन करीब 184-194 kg के आसपास है.

फीचर्स में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइटिंग, ट्यूबलेस टायर और सेंटर-फॉरवर्ड फुटपेग्स शामिल हैं. ये बाइक रिलैक्स्ड राइडिंग पोजीशन ऑफर करती है, जो लंबी यात्राओं के लिए परफेक्ट है. उपलब्ध कलर्स में शार्कस्किन ब्लू, स्मोक ग्रे, ब्लडरश मैरून आदि शामिल हैं. एक्स-शोरूम प्राइस लगभग ₹1.94 लाख से शुरू होकर ₹2.12 लाख तक जाती है, जो इसे अपनी कैटेगरी में वैल्यू फॉर मनी बनाती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।