Auto News

Budget Cars With Cruise Control: ₹10 लाख से कम में मिलती हैं ये 4 शानदार कारें, हाईवे ड्राइव होगी आसान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 13, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


होमफोटोऑटोकार

ये हैं क्रूज़ कंट्रोल के साथ आने वाली बेस्ट गाड़ियां! कीमत ₹6.77 लाख से शुरू

Last Updated:

Best Cruise Control Cars in India: लंबी दूरी की ड्राइविंग को आरामदायक बनाने वाला Cruise Control फीचर अब सिर्फ महंगी कारों तक सीमित नहीं रहा. भारतीय बाजार में ₹10 लाख से कम कीमत में कई ऐसी कारें मौजूद हैं, जो इस प्रीमियम फीचर के साथ आती हैं. Tata Tiago से लेकर Mahindra XUV 3XO तक, इन कारों में आपको शानदार माइलेज, बेहतर सेफ्टी और हाईवे पर तनावमुक्त ड्राइविंग का अनुभव मिलता है. जानिए कौन-सी कार आपके बजट और जरूरत के लिए सबसे बेहतर है.

Tata Tiago: ये इस समय भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में क्रूज़ कंट्रोल फीचर के साथ आने वाली सबसे किफायती और बजट-फ्रेंडली हैचबैक कार है. लॉन्ग ड्राइव के शौकीनों के लिए ये गाड़ी बेहद कम कीमत में हाईवे पर आरामदायक सफर का विकल्प देती है. इस कार में कंपनी ने 1.2-लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया है, जो हाईवे पर क्रूज़ कंट्रोल ऑन होने के बाद काफी शानदार माइलेज और स्मूथ परफॉर्मेंस निकाल कर देता है.

अगर बजट आपकी प्रायोरिटी है, तो टियागो का सबसे टॉप वेरिएंट XZ Plus आपके लिए सबसे सटीक विकल्प साबित होगा. टाटा की इस मजबूत हैचबैक में आपको क्रूज़ कंट्रोल का ये शानदार फीचर ₹6.77 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत से मिलना शुरू हो जाता है. कम बजट में क्रूज़ कंट्रोल के साथ-साथ ग्लोबल एनकैप (Global NCAP) से मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बनाती है.

Tata Punch: ये भारत की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो-एसयूवी (Micro-SUV) में से एक है. अगर आप एक ऊंची सिटिंग पोजीशन और बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस वाली गाड़ी में क्रूज़ कंट्रोल चाहते हैं, तो ये बेस्ट चॉइस है. इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका रफ-एंड-टफ अंदाज और भारत की सड़कों के गड्ढों को आसानी से झेलने की क्षमता है, जो हाईवे पर क्रूज़ कंट्रोल के साथ मिलकर ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बहुत आसान बना देती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टाटा पंच में क्रूज़ कंट्रोल का फीचर इसके मिड-स्पेक्ट्रम वेरिएंट यानी Pure Plus से ही मिलना शुरू हो जाता है. इस खास फीचर के साथ आने वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹7.05 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस कीमत पर आपको न केवल क्रूज़ कंट्रोल की सुविधा मिलती है, बल्कि भारत एनकैप (B-NCAP) क्रैश टेस्ट में मिली फुल 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी इसे आपके सफर को सुरक्षित बनाती है.

Hyundai Grand i10 Nios: ये उन खरीदारों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है, जो शहर के दैनिक कम्यूट के साथ-साथ हाईवे पर एक बेहद साइलेंट और रिफाइंड इंजन की तलाश में रहते हैं. इस कार का इंटीरियर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा प्रीमियम और फीचर्स से लोडेड महसूस होता है. जब आप इस कार को हाईवे पर लेकर निकलते हैं, तो इसका स्मूथ 4-सिलेंडर इंजन और आसान क्रूज़ कंट्रोल मिलकर लंबी दूरी की थकान को पूरी तरह से मिटा देते हैं.

हुंडई की इस प्रीमियम हैचबैक में क्रूज़ कंट्रोल का ये कम्फर्ट फीचर इसके काफी लोकप्रिय वेरिएंट Sportz से ही ग्राहकों को मिल जाता है. क्रूज़ कंट्रोल से लैस हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस के इस Sportz वेरिएंट की कीमत ₹7.42 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. प्रीमियम टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल का ये कॉम्बिनेशन इसे टेक-लवर्स के बीच काफी मजबूत और पॉपुलर दावेदार बनाता है.

Mahindra XUV 3XO: ये उन लोगों के लिए एक परफेक्ट और एडवांस चॉइस है, जो साधारण क्रूज़ कंट्रोल से एक कदम आगे जाना चाहते हैं. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में आपको बेहद दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है जो पलक झपकते ही बेहतरीन रफ्तार पकड़ लेता है. इसके अलावा, इस गाड़ी का केबिन स्पेस और चौड़ाई अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा है, जिससे लंबी दूरी के सफर में बैठे पैसेंजर्स को बहुत ही शानदार कम्फर्ट मिलता है.

इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके MX3 वेरिएंट से ही नॉर्मल क्रूज़ कंट्रोल मिलना शुरू हो जाता है, जिसकी कीमत ₹8.98 लाख (एक्स-शोरूम) है. वहीं, अगर आप इसका थोड़ा ऊपर का वेरिएंट चुनते हैं, तो आपको इस बजट में एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (Adaptive Cruise Control) के साथ लेवल-2 ADAS मिल जाता है. ये सिस्टम एक्सप्रेसवे पर आगे चल रही गाड़ी के हिसाब से अपने आप ब्रेक और एक्सीलेटर को कंट्रोल कर लेता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।