Hyundai इंडियन मार्केट के अंदर सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनियों में से एक है. हालांकि पिछले कुछ महीनों में इसे देसी कंपनियों से कड़ी चुनौती मिली है. मौजूदा स्थिति की बात करें, तो Maruti और Tata, Mahindra के बाद Hyundai चौथी सबसे बड़ी कार कंपनी है. पिछले महीने इन्होंने कुल 47,837 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इनकी कुल 43,861 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो हमेशा की तरह पिछले महीने भी Hyundai Creta कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Hyundai Venue की सेल में भयंकर उछाल आया और Hyundai Exter के साथ Hyundai i20 की मांग भी बढ़ी है. इसके अलावा, Hyundai Aura और Hyundai Grand i10 जैसी कारों की मांग में गिरावट देखी गई. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
Hyundai Creta
लिस्ट में पहले नंबर पर हुंडई क्रेटा है. पिछले महीने इसकी कुल 15,235 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 14,860 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है. हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.79 लाख से शुरू होकर ₹20.20 लाख तक जाती है.
ये आकर्षक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले जैसे फीचर्स से लैस है. इसे 1.5L पेट्रोल/टर्बो पेट्रोल/डीजल इंजन विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है. जो 17-22 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESC और 360° कैमरा मिलते हैं.
Hyundai Venue
सेल के मामले में दूसरे नंबर पर हुंडई वेन्यू है. पिछले महीने इस छोटी SUV को 11,714 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 7,520 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Hyundai Exter
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर हुंडई एक्सटर है. पिछले महीने इस माइक्रो SUV की कुल 6,595 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 5,899 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Hyundai Aura
चौथे नंबर पर रहने वाली ऑरा की सेल में गिरावट आई है. पिछले महीने इसको कुल 5,077 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा मई 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 5,225 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है.
Hyundai i20
सेल में बढ़ोतरी के दम पर हुंडई आई20 ने कंपनी की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. पिछले महीने इसकी 4,749 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 4,090 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है.
पिछले महीने की टॉप-5 कारों के अलावा Hyundai Grand i10 की 2,920 यूनिट, Hyundai Alcazar की 814 यूनिट, Hyundai Verna की 723 यूनिट और Hyundai Ioniq 5 की 10 यूनिट बिकी हैं. इसके अलावा, Hyundai Tucson को एक भी ग्राहक नहीं मिला!