Technology

Refrigerator Power Consumption: सिंगल डोर या डबल डोर… 1 घंटे में कौन सा फ्रिज खाता है ज्यादा बिजली, जानें यूनिट का हिसाब-किताब?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 15, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Refrigerator Power Consumption: गर्मियों में अक्सर फ्रिज घर की सबसे जरूरी चीज बन जाता है. दूध रखना हो या फिर सब्जियों को ताजा रखना हो, फ्रिज सारी जरूरतों को पूरा करता है. लेकिन पूरे दिन फ्रिज का चलते रहना जितना जरूरी होता है, उसके अलावा यह भी जानना जरूरी है कि आपका फ्रिज कितना बिजली खाता है.  ऐसे वक्त एक ही ख्याल मन में आता है कि कौन सा फ्रिज बिजली बचाता है, सिंगल डोर या फिर डबल डोर फ्रिज. तो आइए आपको बताते हैं इसका पूरा हिसाब-किताब क्या है. 

सिंगल डोर फ्रिज कितनी बिजली खाता है?

सबसे पहले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के बारे में बात करें तो इनकी सबसे खास बात ये होती है कि ये डबल डोर रेफ्रिजरेटर की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत कम बिजली की खपत करते हैं.  साथ ही इनकी साइज भी छोटी होती है. ऐसे में इन्हें आसानी से कहीं भी रखते भी बन जाता है.  अगर आपकी छोटी फैमिली है तो ये आपके लिए बेहतर है. सिंगल डोर फ्रिज आमतौर पर 180 से 200 लीटर क्षमता का होता है.  इसमें कंप्रेसर और पंखा मिलकर काम नहीं करते, बल्कि ठंडक खुद ऊपर से नीचे आती है.  सिंगल डोर फ्रिज की बिजली खपत आमतौर पर 70 से 150 वॉट के बीच होती है और यह पूरे दिन में करीब 0.8 से 2.5 यूनिट बिजली खर्च करता है.  अगर एक घंटे की बात करें तो यह लगभग 0.07 से 0.10 यूनिट प्रति घंटा खर्च करता है. 

यह भी पढ़ेंः Waking Up At Night: रात में बार-बार खुल रही आंख, जानें यह किसी चीज का है संकेत?

डबल डोर फ्रिज कितनी बिजली खाता है?

डबल डोर फ्रिज बड़े होते हैं और इनमें Frost Free तकनीक होती है, यानी इनमें खुद-ब-खुद बर्फ नहीं जमती. लेकिन इसके लिए कंप्रेसर और पंखा दोनों एक साथ काम करते हैं, जिससे बिजली की खपत ज्यादा होती है.  डबल-डोर फ्रिज बड़ी कैपेसिटी के साथ आते हैं. ऐसे में आप इसमें काफी दिनों के लिए सब्जियां या बाकी चीजें स्टोर कर सकते हैं.  साथ ही इसमें फ्रीजर के लिए अलग से डोर होता है.  ऐसे में आपको फ्रीजर को एक्सेस करने के लिए रेफ्रिजरेटर का गेट ओपन नहीं करना होता है और इससे इसका तापमान नहीं बढ़ता है. इसमें फ्रीजर की साइज भी बड़ी होती है.  एक घंटे में यह लगभग 0.10 से 0.17 यूनिट बिजली खर्च करता है. हालांकि नए Inverter डबल डोर फ्रिज इससे कम बिजली खर्च करते हैं क्योंकि उनका कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से अपनी रफ्तार घटाता-बढ़ाता है. 

डबल-डोर फ्रिज की कीमत ज्यादा होने के साथ-साथ इसकी कैपेसिटी भी ज्यादा होती है जिसके कारण ये बिजली की खपत भी ज्यादा करते हैं. डबल-डोर रेफ्रिजरेटर आमतौर पर फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिन्हें ऑपरेट होने के लिए 30-40 प्रतिशत ज्यादा बिजली की जरूरत होती है. अगर आपके घर में जगह कम हो तो ये और भी परेशानी खड़ी कर सकते हैं. 

तो कौन सा फ्रिज खरीदें?

आपको कौन सा फ्रिज खरीदना चाहिए, यह कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे आपकी जरूरत कितनी है, आपके घर में कितने फैमिली मेंबर्स हैं, आपको फ्रिज की कितनी जरूरत पड़ती है और आपके घर में फ्रिज रखने की कितनी जरूरत है.  वहीं अगर आपका बजट ज्यादा है और आपकी फैमिली में 6 से 7 लोग हैं, तो आपके लिए डबल डोर फ्रिज खरीदना एक बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं अगर आपकी छोटी फैमिली है तब आपको सिंगल डोर का फ्रिज खरीदना चाहिए.  इससे आपको आपके बजट अनुसार फ्रिज भी मिल जाता है, इसलिए सिंगल डोर खरीदना बेहतर विकल्प है. 

यह भी पढ़ेंः Diabetes Shoulder: कंधे के दर्द से लेकर जकड़न तक, ये लक्षण न करें इग्नोर, डॉक्टर ने डायबिटीज को लेकर दी चेतावनी

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।