Technology

ChatGPT का बड़ा अपडेट! अब समय पर मिलेगा हर चीज का अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है ये नया फीचर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 20, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ChatGPT में आया ‘Scheduled Tasks’ अपडेट, बनेगा स्मार्ट असिस्टेंट।
  • यह फीचर समय पर काम और रिमाइंडर स्वतः सक्रिय करेगा।
  • यूजर्स वन-टाइम, रिकरिंग टास्क शेड्यूल व मैनेज कर सकेंगे।

ChatGPT New Update: OpenAI ने ChatGPT यूजर्स के लिए एक नया अपडेट पेश किया है. इस नए अपडेट का नाम Scheduled Tasks है. इस नए फीचर का मकसद ChatGPT को सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला टूल नहीं बल्कि एक ऐसा स्मार्ट असिस्टेंट बनाना है जो तय समय पर काम कर सके, रिमाइंडर भेज सके और कई कामों को अपने आप संभाल सके.

यह फीचर यूजर्स को अलग-अलग कामों को पहले से शेड्यूल करने की सुविधा उपलब्ध कराता है. इसके जरिए ChatGPT केवल आपके इंस्ट्रक्शन का इंतजार नहीं करेगा बल्कि समय आने पर खुद एक्टिव होकर काम करेगा. इससे लोगों के रोजमर्रा के कई कामों को ऑटोमेट करना आसान हो जाएगा.

क्या है Scheduled Tasks फीचर?

जानकारी के अनुसार, Scheduled Tasks एक नया सेक्शन होगा जहां यूजर अपने सभी ऑटोमेटेड कामों को मैनेज कर सकेंगे. इसकी मदद से ChatGPT को किसी खास समय या निर्धारित शर्तों के आधार पर काम करने के लिए सेट किया जा सकेगा.

उदाहरण के तौर पर, आप इसे किसी मीटिंग की याद दिलाने, रोजाना किसी रिपोर्ट की जानकारी देने या किसी विषय से जुड़ी अहम अपडेट मिलने पर नोटिफिकेशन भेजने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

ChatGPT अब देगा स्मार्ट रिमाइंडर

इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ChatGPT बैकग्राउंड में काम करते हुए आपको जरूरी बातों की याद दिला सकेगा. यूजर एक बार टास्क सेट कर देंगे और उसके बाद AI अपने आप समय पर नोटिफिकेशन भेजेगा.

इसके अलावा, बार-बार दोहराए जाने वाले प्रॉम्प्ट्स को भी ऑटोमेट किया जा सकेगा. यानी अब यूजर को हर बार एक ही प्रॉम्पट लिखने की जरूरत नहीं होगी. ChatGPT अपने आप ही समय-समय पर वह काम खुद करेगा.

यूजर्स को मिलेंगे तीन ऑप्शन

Scheduled Tasks में अलग-अलग तरह के काम सेट किए जा सकेंगे.

वन-टाइम टास्क: किसी एक विशेष समय पर चलने वाले काम.

रिकरिंग टास्क: रोजाना, साप्ताहिक या नियमित समय पर दोहराए जाने वाले काम.

मॉनिटरिंग टास्क: किसी खास विषय या जानकारी पर नजर रखने वाले काम जो केवल जरूरी बदलाव होने पर अलर्ट भेजेंगे.

यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है जो नियमित अपडेट्स और रिमाइंडर्स पर निर्भर रहते हैं.

वेब और मोबाइल दोनों पर मिलेगा कंट्रोल सेंटर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि OpenAI इस फीचर के लिए एक अलग Scheduled पेज भी ला रहा है जो ChatGPT के मुख्य साइडबार में दिखाई देगा. यह वेब और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध रहेगा.

यह पेज एक कंट्रोल सेंटर की तरह काम करेगा जहां यूजर अपने सभी एक्टिव ऑटोमेशन, उनके रन होने का समय और उनकी स्थिति को एक ही जगह पर देख सकेंगे. जरूरत पड़ने पर टास्क को एडिट, स्टॉप या फिर से शुरू भी किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें:

कब ग्राहकों के हाथों में पहुंचेगा ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन? नई रिपोर्ट में चल गया पता

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।