UP Weather Update। सुबह बूंदाबांदी होने के बाद पूरे दिन धूप के तेवर नरम रहे। वातावरण में नमी बढ़ने से उमस ने परेशान किया। पिछले 24 घंटे के अंतराल में तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 55 दर्ज किया गया जबकि इसे सामान्यत: 40 प्रतिशत रहना चाहिए।
मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। शनिवार को तेज हवा चलने, गरज-चमक एवं धूल भरी आंधी के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।