Technology

दूसरे लोग खोलेंगे तो दिखेगा नया फोन, लेकिन आपको मिलेंगे सारे ऐप्स, क्या आप जानते हैं यह फीचर?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 25, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह दोस्तों/रिश्तेदारों से व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने में मददगार है।

Smartphone Hidden Feature: स्मार्टफोन अब लोगों की जरूरत बन चुका है. फोन में लोग निजी जानकारी से लेकर फोटो, वीडियो और अन्य जरूरी जानकारी स्टोर करके रखते हैं. वहीं, आज की इस डिजिटल दुनिया में लोग प्राइवेसी पर भी ध्यान देने लगे हैं. लोगों को अब अपने डिवाइस में मौजूद डेटा की ज्यादा चिंता होती है.

इसीलिए अक्सर लोग ऐसे फोन खरीदते हैं जिसमें उन्हें ज्यादा बेहतरीन प्राइवेसी फीचर मिलें. अब कुछ फोन में ऐसा फीचर मौजूद है जिसकी मदद से आपका फोन किसी दूसरे व्यक्ति को बिल्कुल नया या खाली दिखाई देगा जबकि आपके लिए उसमें सभी ऐप्स और डेटा पहले की तरह मौजूद रहते हैं?

क्या है यह खास फीचर?

बता दें कि इस फीचर को अलग-अलग कंपनियां अलग नामों से पेश करती हैं. किसी फोन में ये Private Space के नाम से आता है तो किसी में इसे Second Space फीचर कहा जाता है तो किसी में ये Hidden Profile नाम से मौजूद रहता है. इस फीचर का मकसद आपके फोन में एक अलग और सेफ स्पेस तैयार करना है.

अब जब कोई दूसरा व्यक्ति आपके फोन को किसी अलग पासवर्ड, पिन या फिंगरप्रिंट से अनलॉक करता है तो उसे फोन में केवल कुछ ही ऐप्स दिखाई देंगे जैसे ही फोन बिलकुल नया है या फिर अभी ही खरीदा हो.

कैसे काम करता है ये सिस्टम

इस फीचर के काम करने का तरीका कुछ अलग है. दरअसल, आपने फोन में दो अलग-अलग अनलॉक पैटर्न सेट कर रखे हैं. पहला फिंगरप्रिंट या पिन आपके पर्सनल प्रोफाइल के लिए और दूसरा गेस्ट प्रोफाइल के लिए.

अब जब आप अपना फिंगरप्रिंट इस्तेमाल करेंगे तो फोन नॉर्मली खुलेगा और सभी ऐप्स दिखाई देंगे. लेकिन दूसरा व्यक्ति जब दूसरे पिन या फिंगरप्रिंट से फोन खोलेगा तो उसे सिर्फ वही चीजें दिखेंगी जो आपने उस प्रोफाइल के लिए तय की हैं.

यूजर्स के लिए कैसे है फायदेमंद?

इस फीचर का इस्तेमाल यूजर्स कई तरीके से कर सकते हैं. बता दें कि कई बार दोस्त, रिश्तेदार या आपके साथी कुछ समय के लिए आपका फोन मांग लेते हैं. ऐसे में आपकी पर्सनल चैट, फोटो, सोशल मीडिया अकाउंट या फिर बैंकिंग ऐप्स को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है.

इस फीचर की मदद से आप एक अलग प्रोफाइल बना सकते हैं जिसमें सिर्फ चुनिंदा ऐप्स ही सामने वाले को दिखाई देंगे. लेकिन जैसे ही फोन आपके पास आएगा फिर वह पुराने जैसे ही हो जाएगा और आपको सभी ऐप्स पहले जैसे ही दिखाई देने लगेंगे.

यह भी पढ़ें: Warning! पुराने iPhone यूजर्स के लिए खतरे की घंटी, हैकिंग से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।