
Samsung Galaxy S26+ कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसमें 50 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। हालांकि यह फोन अपने लॉन्च के समय कीमत में काफी महंगा था। लेकिन अब इस फोन की कीमत में काफी कटौती कर दी गई है, जिससे यह आपको बहुत सस्ती कीमत में मिल जाएगा। हम आपको Galaxy S26+ के ऑफर के साथ कीमत और फीचर्स की भी जानकारी देने जा रहे हैं।
Samsung Galaxy S26+ के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 1,19,999 रुपये थी। लेकिन अब रिलायंस डिजिटल पर इस फोन की कीमत घटा कर 94,999 रुपये कर दी गई है। इसी तरह फोन के 512 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत भी 1,39,999 रुपये से घटा कर अब 1,14,999 रुपये कर दी गई है।
Samsung Galaxy S26+ में 6.7 इंच की स्क्रीन पर QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है।
इस स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ उपलब्ध है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy S26+ में 4900 mah की बैटरी लगाई गई है। फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है। यह फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ बाजार में उपलब्ध है। Samsung Galaxy S26+ फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ आता है।