Technology

Apple iPhone के ये 5 पुराने फीचर्स आज भी हैं लोगों की पहली पसंद, दूसरा वाला तो है बेहद कमाल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 29, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कंट्रोल सेंटर में ब्लूटूथ-वाईफाई पूर्ण बंद करने की सुविधा हटी।
  • आईफोन 7 ने 3.5mm हेडफोन जैक को हटा दिया।
  • 3D टच और आईट्यून्स ऐप प्रबंधन सुविधाएँ बंद की गईं।
  • टच आईडी फिंगरप्रिंट सुरक्षा को फेस आईडी ने बदल दिया।

iPhone Features: एप्पल आईफोन लोगों को खूब पसंद आते हैं. आज कल ये फोन एक स्टेटस सिंबल बन चुका है. आईफोन हर साल अपना नया मॉडल मार्केट में लॉन्च करती है. ऐसे में कंपनी कई सारे नए फीचर्स भी पेश करती है और पुराने फीचर्स को बंद कर देती है. लेकिन आज भी कई लोगों को आईफोन के पुराने फीचर्स पसंद आते हैं जिन्हें कंपनी बहुत पहले ही बंद कर चुकी है. आइए जानते हैं ऐसे 5 पुराने फीचर्स जिन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं और वापस पाना चाहते हैं.

Control Center से Bluetooth बंद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुराने iOS वर्जन में Control Center से सिर्फ एक टैप में ही Bluetooth और Wi-Fi पूरी तरह बंद हो जाता था. लेकिन iOS 11 के बाद ये पूरी तरह से बदल गया है. अब इन्हें दबाने पर केवल मौजूदा कनेक्शन डिस्कनेक्ट होता है जबकि Bluetooth और Wi-Fi पूरी तरह बंद नहीं होते हैं. इन्हें पूरी तरह बंद करने के लिए यूजर को Settings में जाना पड़ता है.

हेडफोन जैक

बता दें कि iPhone 7 के साथ Apple ने 3.5mm हेडफोन जैक को हटाकर वायरलेस ऑडियो को पेश किय था. इतना ही नहीं, कंपनी ने इसके साथ AirPods भी पेश किए थे. हालांकि वायरलेस ईयरबड्स काफी फेमश हैं लोगों को पसंद भी आते हैं. लेकिन कुछ लोग आज भी वायर्ड हेडफोन जैक ही पसंद करते हैं और उसे बेहतर मानते हैं.

3D Touch

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2015 में iPhone 6s के साथ 3D Touch फीचर आया था. उस समय इसे एक अनोखे फीचर के रूप में देखा गया था. इस फीचर की मदद से लोग स्क्रीन पर थोड़ा ज्यादा तेज से दबा कर कई सारे काम कर सकते थे. अगर किसी लिंक पर ज्यादा तेजी से दबाया जाता था तो उसका प्रीव्यू पेज खुल जाता था. बता दें कि बाद में Apple ने इसे हटाकर Haptic Touch पेश किया जो लंबे समय तक स्क्रीन दबाने पर काम करता है.

iTunes से ऐप्स मैनेज करने का फीचर

बता दें कि पहले iPhone यूजर्स को कंप्यूटर से कनेक्ट करने iTunes के जरिए Home Screen पर ऐप्स को आसानी से मैनेज करने की सुविधा मिलती थी. पहले इस फीचर की मदद से ऐप्स को ड्रैग-एंड-ड्रॉप करके अलग-अलग पेज पर ले जाना आसान होता था. लेकिन 2017 में Apple ने iTunes से इस फीचर को हटा दिया और बाद में macOS से भी iTunes को पूरी तरह से बंद कर दिया था. अब यूजर्स को सीधे iPhone पर ही ऐप्स को मैनेज करना पड़ता है.

Touch ID

इसके अलावा Home Button वाले iPhone में मिलने वाला Touch ID लंबे समय तक लोगों के बीच एक खास सेफ्टी फीचर के तौर पर पसंद किया जाता था. इस फीचर की मदद से लोग सिर्फ अपनी उंगली रखते ही फोन को अनलॉक कर सकते थे. इतना ही नहीं, इस फीचर की मदद से कई सारे ऐप्स में लॉगइन भी हो जाती थी.

लेकिन iPhone X के बाद Apple ने इस फीचर की जगह पर Face ID को पेश कर दिया जो चेहरे की 3D स्कैनिंग के जरिए यूजर को पहचानता है.

यह भी पढ़ें:

क्या होता है NFC? ज्यादातर लोगों को नहीं पता इसका सही इस्तेमाल

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।