Royal Enfield Classic 350 की बढ़ी टेंशन! Triumph Bonneville 400 फिर हुई स्पॉट, जल्द होगी लॉन्च


Last Updated:

Triumph की नई Bonneville 400 एक बार फिर भारत में टेस्टिंग के दौरान प्रोडक्शन-रेडी अवतार में नजर आई है. रेट्रो डिजाइन, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ ये बाइक सीधे Royal Enfield Classic 350 को चुनौती दे सकती है. अगर आप क्लासिक लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाली नई मोटरसाइकिल का इंतजार कर रहे हैं, तो इसकी संभावित कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और सभी अहम डिटेल्स जरूर जानें.

ख़बरें फटाफट

Triumph Bonneville 400 फिर हुई स्पॉट, जल्द होगी लॉन्चZoom

Triumph Bonneville 400 को टेस्टिंग के दौरान फिर स्पॉट किया गया है. (फोटो- इंस्टा/ mane_the_omkar)

Triumph Motorcycles अपनी पॉपुलर 400cc सीरीज को आगे बढ़ाते हुए अब Bonneville 400 नाम से एक नई रेट्रो मोटरसाइकिल लाने की तैयारी में है. हाल ही में भारत में इस बाइक को फिर से टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जो प्रोडक्शन-रेडी लुक के साथ नजर आई. ये मॉडल मुख्य रूप से Royal Enfield Classic 350 का सीधा मुकाबला करेगा. Triumph की ये Baby Bonneville रेट्रो स्टाइल, आरामदायक राइडिंग और डेली यूज के हिसाब से डिजाइन की जाएगी.

Triumph का 400cc प्लेटफॉर्म (भारत में 350cc वर्जन) की सफलता के बाद ये नया मॉडल ब्रिटिश ब्रांड को मिडिलवेट क्लासिक सेगमेंट में मजबूत पकड़ दिला सकता है. एक्सपेक्टेड लॉन्च 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में हो सकता है, जबकि कीमत लगभग ₹2 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है. स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि बाइक लगभग तैयार है और इसे कई वेरिएंट ऑप्शन में बेचा जाएगा. आइए इसकी संभावित डिजाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

Bonneville 400 का डिज़ाइन क्लासिक Bonneville सीरीज से इंस्पायर्ड है. इसमें टियर-ड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, राउंड क्लियर लेंस LED हेडलैंप और इंडिकेटर्स, एक्सटेंडेड फेंडर्स और स्पोक व्हील्स दिए गए हैं. टेस्ट म्यूल्स में ट्विन रियर शॉक अब्जॉर्बर्स, कन्वेंशनल टेलिस्कोपिक फॉर्क और मेटल बॉडी पैनल्स दिख रहे हैं. कुछ वेरिएंट्स में ब्लैक्ड-आउट इंजन कवर, पीशूटर एग्जॉस्ट और हेडलैंप काउल भी नजर आए हैं, जो स्पोर्टियर रोडस्टर लुक देते हैं. कुल मिलाकर ये मॉडर्न रेट्रो अपील के साथ प्रीमियम फील ऑफर करेगी.

फीचर्स

बाइक में रेट्रो-स्टाइल राउंड कंसोल (संभवतः TFT जैसा), डुअल चैनल ABS, स्विचेबल ABS मोड और रियर ग्रैब रेल्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. Triumph की अन्य 400cc बाइक्स की तरह इसमें भी अच्छे कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स, LED लाइटिंग और प्रीमियम स्विचगियर दिए जा सकते हैं. कम्फर्ट के लिए पिलियन प्रोविजन मजबूत है.

स्पेसिफिकेशन

ये 349 cc (भारत के लिए) या 398 cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन पर आधारित होगी. 6-स्पीड गियरबॉक्स, हाइब्रिड फ्रेम, स्पोक व्हील्स और डिस्क ब्रेक्स (फ्रंट-रियर) स्टैंडर्ड होंगे. व्हीलबेस और सस्पेंशन सेटअप क्लासिक राइडिंग पोस्चर के अनुकूल होगा.

इंजन-परफॉरमेंस

इंजन को लो-एंड और मिड-रेंज टॉर्क के लिए ट्यून किया जाएगा, जो शहर की राइडिंग और हाईवे दोनों के लिए सुविधाजनक होगा. Speed 400 के आधार पर लगभग 29-40 PS पावर और अच्छा टॉर्क मिल सकता है. लिक्विड कूलिंग और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन स्मूद परफॉरमेंस और बेहतर माइलेज सुनिश्चित करेगा. ये Classic 350 से ज्यादा रिफाइंड और पावरफुल एक्सपीरिएंस देगी, लेकिन कम्फर्ट पर फोकस रखेगी.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link