Last Updated:
Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक Hero Passion+ का नया Disc वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. अब इस बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक, फुली डिजिटल ब्लूटूथ कंसोल, USB चार्जिंग और 71 kmpl तक क्लेम्ड माइलेज मिलता है. ₹84,128 की कीमत पर आई ये बाइक डेली कम्यूटर्स के लिए एक दमदार विकल्प बन सकती है. जानिए डिजाइन, फीचर्स, इंजन और क्या ये खरीदने लायक है?
Hero Passion + Disc को मार्केट में उतार दिया गया है.
Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक Hero Passion+ का नया Disc वेरिएंट लॉन्च किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में ₹84,128 तय की गई है. नई बाइक में सबसे बड़ा अपडेट फ्रंट डिस्क ब्रेक का ऐडिशन है, जो बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देगा. इसके अलावा डिजाइन, ग्राफिक्स और कुछ मॉडर्न फीचर्स में भी अपडेट दिए गए हैं. ये वेरिएंट उन राइडर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी साबित होगा जो रोजमर्रा की कम्यूटिंग में सेफ्टी, स्टाइल और फीचर्स चाहते हैं.
Hero Passion+ पहले से ही किफायती और विश्वसनीय कम्यूटर के रूप में जानी जाती है. नया Disc मॉडल इसे और अधिक आकर्षक बनाएगा. कंपनी का दावा है कि ये बाइक फ्यूल एफिशियेंसी, आसान हैंडलिंग और कम मेंटेनेंस के साथ आती है. नए कलर्स और डिजिटल कंसोल के साथ ये युवा राइडर्स को भी आकर्षित करेंगे. लॉन्च के साथ ही Hero के डीलरशिप पर उपलब्ध हो गई है और जल्द ही डिलीवरी शुरू होने वाली है. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस की डिटेल जानते हैं.
डिजाइन
Hero Passion+ Disc को रिफ्रेश्ड लुक दिया गया है. इसमें नए ग्राफिक्स और चार आकर्षक डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं. Heavy Grey, Nexus Blue, Dark Industrial Grey और Pearl Red. बाइक का ओवरऑल डिज़ाइन क्लासिक कम्यूटर स्टाइल को बनाए रखते हुए मॉडर्न टच देता है. LED प्रोजेक्टर हेडलैंप स्टाइल और विजिबिलिटी दोनों बढ़ाता है.
फीचर्स
नई बाइक में कई मॉडर्न फीचर्स जोड़े गए हैं. सबसे इम्पोर्टेंट फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है. इसमें कॉल और SMS अलर्ट, रियल-टाइम माइलेज, ट्रिप इंफॉर्मेशन, सर्विस रिमाइंडर और लो फ्यूल इंडिकेटर जैसे फंक्शन्स शामिल हैं. अन्य फीचर्स में साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, USB चार्जिंग पोर्ट और यूटिलिटी स्टोरेज केस शामिल हैं. ये फीचर्स डेली राइडिंग को ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित बनाते हैं. Hero Passion+ Disc में स्टैंडर्ड Passion+ के मुकाबले बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम है. फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.
इंजन और परफॉरमेंस
पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बाइक में 97.2 cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 8,000 rpm पर 8.02 bhp पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm टॉर्क जनरेट करता है. Hero का दावा है कि ये 71 kmpl तक की माइलेज देती है, जो इस सेगमेंट में बेहतरीन है. इंजन स्मूथ है और शहर की कम स्पीड कम्यूटिंग के लिए परफेक्ट है. टॉप स्पीड लगभग 85 kmph के आसपास रहने की उम्मीद है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें