Royal Enfield की रिकॉर्डतोड़ सेल! 1 महीने में बिकीं 1.14 लाख बाइक, एक्सपोर्ट घटा


Last Updated:

रॉयल एनफील्ड ने जून 2026 में 1.14 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल्स बेचकर 27% की शानदार सालाना बढ़त हासिल की है. घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री ने नया दम दिखाया, जबकि पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 की डिलीवरी भी शुरू हो गई है. कौन-सा सेगमेंट कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बना, एक्सपोर्ट में क्या हुआ और पूरे तिमाही के आंकड़े क्या कहते हैं, जानिए इस डिटेल्ड रिपोर्ट में.

ख़बरें फटाफट

Royal Enfield की बंपर सेल! 1 महीने में बिकीं 1.14 लाख बाइक, एक्सपोर्ट घटाZoom

Royal Enfield ने जून 2026 में 1 लाख से ज्यादा यूनिट सेल की हैं.

Royal Enfield ने जून 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1,14,032 यूनिट मोटरसाइकिल्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वर्ष के जून महीने की 89,540 यूनिट की तुलना में 27 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्शाता है. इस अच्छी बिक्री ने कंपनी को ग्रोथ दिलाई है. मुख्य रूप से 350cc से कम क्षमता वाली बाइक्स ने 1,04,139 यूनिट बेचकर 36 प्रतिशत की छलांग लगाई, जबकि घरेलू बाजार में 1,02,930 यूनिट की बिक्री के साथ 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. एक्सपोर्ट में मामूली गिरावट के बावजूद कुल परिणाम प्रभावशाली रहे.

कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक मॉडल फ्लाइंग फ्ली C6 की डिलीवरी भी बेंगलुरु में शुरू कर दी है, जो भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी दिशा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है. रॉयल एनफील्ड के एमडी बी. गोविंदराजन ने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की मजबूत स्वीकृति पर संतोष जताया और आगामी महीनों में गति बनाए रखने का भरोसा व्यक्त किया. आइए कंपनी की सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र

जून 2026 में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 350cc सेगमेंट पर निर्भर रही. इस कैटेगरी ने 1,04,139 यूनिट बेचीं, जबकि 350cc सेगमेंट में 9,893 यूनिट की बिक्री के साथ 23 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. घरेलू बाजार कंपनी की रीढ़ बना रहा है, जहां 34 प्रतिशत सालाना ग्रोथ के साथ 1,02,930 यूनिट बिकी हैं. एक्सपोर्ट में 12 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, कुल 11,102 यूनिट विदेश भेजी गई हैं.

सालाना परफॉरमेंस

वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले तीन महीनों (अप्रैल-जून) में कंपनी ने कुल 3,30,427 यूनिट बेची हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है. 350cc सेगमेंट ने 30 प्रतिशत और घरेलू बिक्री ने 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाई. हालांकि एक्सपोर्ट और 350cc से बड़े सेगमेंट में थोड़ी नरमी बनी रही.

नए प्रोडक्ट अपडेट

कंपनी ने जून में अपना पहला इलेक्ट्रिक मॉडल फ्लाइंग फ्ली C6 की डिलीवरी बेंगलुरु के ग्राहकों को शुरू की. ये सिटी+ इलेक्ट्रिक ब्रांड के तहत लाया गया मॉडल है, जिसकी शुरुआती प्रतिक्रिया बेहद पॉजिटिव रही. कंपनी इसे अन्य शहरों में भी फेज-वाइज़ लॉन्च करेगी. साथ ही, कनेक्टेड ओनरशिप इकोसिस्टम के जरिए सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस को मजबूत किया जा रहा है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link