Oppo Reno 16 और Reno 16C के साथ Oppo Bubble भी हुआ लॉन्च, जानिए सभी के फीचर्स और कीमत



Oppo Reno 16 Series: ओप्पो ने भारत में अपनी नई Reno 16 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज से Oppo Reno16 और Reno16c जैसे 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। बता दें कि यह पहला HoloVerse 3D डिजाइन वाला फोन है जो कि फोन की बैक साइड पर दिया गया है। इसके साथ ही फोन की बैक साइड पर फ्लोटिंग 3D ग्लिटर फिनिश मिलगी ।

यह दोनों फोन Starry White, Twilight Violet और Stellar Purple जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुए हैं। इन दोनों फोन के साथ OPPO Bubble और OPPO Enco Air5 भी लॉन्च किया गया है। ओप्पो बबल कंपनी का पहला स्मार्ट कैमरा मिरर डिवाइस है जो यूजर्स को बैक कैमरा से सेल्फी लेने की अनुमति देता है। OPPO Enco Air5 कंपनी के ईयरबड्स हैं।

Oppo Reno 16 के फीचर्स 

Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन मेंन 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K की रेटिंग भी मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।  

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। 

रेनो 16 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। तो वहीं फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

ओप्पो रेनो 16 सीरीज में ट्रेंडसेटिंग AI कैमरा लगाया गया है जो कि यूजर्स को शूट, एडिट और शेयर करने की सुविधा देते हैं। फोन के कैमरा सेटअप में डुअल फ्लैश सिस्टम का सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन में 4K पर 60fps के साथ HDR वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा भी मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 के साथ पेश हुआ है। 

इस फोन में 6700 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 80 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। 

Oppo Reno 16C के फीचर्स 

Oppo Reno 16c में 6.57 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन मेंन 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन को भी IP66 + IP68 + IP69 + IP69K की रेटिंग भी मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।  

इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। 

रेनो 16c में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 50 MP का 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा मिलेगा। तो वहीं फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

ओप्पो रेनो 16सी में भी ट्रेंडसेटिंग AI कैमरा लगाया गया है जो कि यूजर्स को शूट, एडिट और शेयर करने की सुविधा देते हैं। फोन के कैमरा सेटअप में डुअल फ्लैश सिस्टम का सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन में 4K पर 60fps के साथ HDR वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा भी मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 के साथ पेश हुआ है। 

इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 80 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। 

Oppo Bubble एक्सेसरी आएगी 

ओप्पो ने Reno 16 सीरीज के साथ Oppo Bubble एक्सेसरी भी लॉन्च की है। यह कंपनी की पहली स्मार्ट कैमरा अटैचमेंट है। यह फोन की बैक साइड पर मैग्नेटिक तरीके से चिपक जाती है जिससे यूजर्स बैक कैमरा से भी सेल्फी ले सकते हैं। यह वजन में सिर्फ़ 27.5 ग्राम का है जिसमें 1.73 एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 550 mAh की बैटरी है। इसे IP54 की रेटिंग मिली है जो इसे धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है। यह डिवाइस Reno16 इकोसिस्टम की क्रिएटिव संभावनाओं को स्मार्टफ़ोन से आगे तक ले जाता है।

मिलेंगे AI फीचर्स 

ओप्पो ने युवा यूजर्स को ध्यान में रखते हुए रेनो 16 सीरीज में कई सारे AI फीचर्स दिए हैं जिनमें AI रीमिक्स कोलाज, पॉप कैम, पॉपआउट 2.0 और डुअल व्यू वीडियो 2.0 के नाम शामिल हैं। इन फीचर्स से यूजर्स शूटिंग और एडिटिंग एक साथ करने की सुविधा मिलेगी। 

कीमत और उपलब्धता 

Oppo Reno 16 के 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपये है। Oppo Reno 16C के 8GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये, 8 GB रैम + 256 GB की कीमत 49,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 55,999 रुपये है। यह दोनों फोन की सेल 9 जुलाई से शुरू होगी। 

Oppo Bubble की कीमत 7,999 रुपये और OPPO Enco Air5 की कीमत 32,99 रुपये है। Oppo Bubble की सेल 9 जुलाई और Enco Air5 की सेल 2 जुलाई से शुरू होगी। 

Oppo Reno 16 सीरीज, Oppo Bubble और Enco Air5 कंपनी की आधिकारिक भारतीय साइट के साथ एमेज़ोन, फ्लिपकार्ट और प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे।    

इसे भी पढ़ें- moto pad 70 PRO हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगी कंप्यूटर जैसी प्रोडक्टिविटी



Source link