Hyundai Creta Electric मात्र 10.99 लाख में लाएं घर! कंपनी ने शुरू की BaaS स्कीम


Hyundai Motor India ने अपनी पॉपुलर कार Creta Electric को और भी किफायती बनाने के लिए बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के साथ पेश किया है. इस इनोवेटिव स्कीम के तहत ग्राहक बैटरी को अलग से सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं, जिससे कार की एक्स-शोरूम कीमत काफी कम हो जाएगी. BaaS के जरिए क्रेटा इलेक्ट्रिक का इफेक्टिव लॉन्च प्राइस मात्र 10.99 लाख रुपये से शुरू हो गया है, जबकि फुल बैटरी वाले मॉडल की कीमत ₹18 लाख रुपये के आसपास है.

इस स्कीम के साथ Hyundai Creta Electric खरीदने वाले ग्राहकों को 3.9 रुपये/KM के हिसाब से बैटरी का किराया देना होगा. BaaS के फायदों की बात करें, तो इससे अपफ्रंट खर्च कम होता है, रनिंग कॉस्ट कंट्रोल में रहती है और बैटरी रिप्लेसमेंट की चिंता भी खत्म हो जाती है. हुंडई का ये कदम भारतीय EV मार्केट को बूस्ट देने वाला है, खासकर उन फैमिली के लिए जो प्रीमियम SUV चाहते हैं लेकिन बजट की वजह से पीछे हट जाते थे. अगर आप BaaS के साथ इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसकी डिजाइन से लेकर बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर एक नज़र डाल लीजिए.

डिजाइन और इंटीरियर

क्रेटा इलेक्ट्रिक का डिजाइन ICE मॉडल से काफी मिलता-जुलता है लेकिन EV-स्पेसिफिक अपडेट्स के साथ इसे पेश किया गया. लंबाई 4,340 mm, चौड़ाई 1,790 mm और ऊंचाई 1,655 mm के साथ ये कॉम्पैक्ट SUV कैटेगरी में फिट बैठती है. क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, एरोडायनामिक अलॉय व्हील्स, LED लाइटिंग और फ्रंक (22 लीटर) जैसे EV फीचर्स इसे मॉडर्न लुक देते हैं. Knight एडिशन में स्पेशल स्टाइलिंग मिलती है.

इंटीरियर प्रीमियम और स्पेशियस है. ट्विन 10.25-इंच डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट और ड्राइवर क्लस्टर), पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बोस के 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स कम्फर्ट बढ़ाते हैं. केबिन क्वालिटी हाई है, स्पेस अच्छा मिलता है और व्हीकल टू लोड (V2L) फीचर से कार को पावर सोर्स की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

फीचर्स और सेफ्टी

क्रेटा इलेक्ट्रिक फीचर-पैक्ड है. इसे Level 2 ADAS (20+ फीचर्स), 360-डिग्री कैमरा, डैशकैम, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, वायरलेस कनेक्टिविटी, ब्लूलिंक, डिजिटल की और इन-कार पेमेंट्स फीचर्स के साथ खरीदा जा सकता है. प्रीमियम वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स स्टैंडर्ड हैं.

सेफ्टी के लिए इसे 6 एयरबैग्स, ESC, TPMS, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स और 75+ एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं. Level 2 ADAS में लेन कीपिंग, अडैप्टिव क्रूज और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

बैटरी, मोटर और रेंज

इसे दो बैटरी ऑप्शन- 42 kWh (420 km तक रेंज, 135 PS मोटर) और 51.4 kWh (510 km तक रेंज, 170 PS पावर) के साथ खरीदा जा सकता है. फ्रंट-व्हील ड्राइव मोटर स्मूद परफॉर्मेंस देता है. 11 kW AC चार्जर से 4 घंटे में फुल चार्ज और 100 kW DC फास्ट चार्जर से 10-80% मात्र 39-58 मिनट में पूरा किया जा सकता है. रियल वर्ल्ड रेंज 300-380 KM के आसपास मानी जा सकती है.



Source link