Auto News

Suzuki Burgman Street 125 Review: ट्रैफिक, हाईवे और बारिश…हर जगह किया टेस्ट, पढ़िए रिजल्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

2026 Suzuki Burgman Street 125 Review: अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने और घर के छोटे-मोटे कामों के लिए एक आरामदायक, स्टाइलिश और दमदार स्कूटर की तलाश में हैं, तो सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. ऐसा हम केवल कंपनी के दावों के आधार पर नहीं कह रहे हैं, बल्कि हमने इसकी पैक्टिकलिटी टेस्ट की है. हमने नए Burgman Street 125 को 100 किलोमीटर से भी ज्यादा चलाकर इसे हर कंडीशन में टेस्ट करने की कोशिश की है.

इस दौरान हमने इसे केवल चिकनी हाइवे जैसी सड़कों पर ही नहीं, बल्कि बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक, तंग गलियों और गड्ढों से भरी ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी आजमाया. इतना ही नहीं, एक दिन अचानक हुई तेज बारिश ने हमें इसके टायर ग्रिप और ब्रेकिंग को भी परखने का पूरा मौका दिया. घर से ऑफिस के डेली रूटीन से लेकर वीकेंड की मार्केट शॉपिंग तक, इस मैक्सी-स्टाइल स्कूटर ने हमारा कितना साथ दिया? आइए इस डिटेल्ड राइड रिव्यू में जानते हैं.

Suzuki Burgman Street का फ्रंट और रियर डिज़ाइन.

डिजाइन और लुक

डिजाइन के मामले में बर्गमैन स्ट्रीट 125 अपने खास मैक्सी-स्कूटर लुक के कारण भीड़ से बिल्कुल अलग दिखता है. इसका फ्रंट एप्रन काफी मस्कुलर है, जिस पर लगी बड़ी विंडस्क्रीन इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम अपील देती है. 2026 मॉडल में नए कलर ऑप्शंस और फ्रेश ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं, जो इसके लुक को और ज्यादा मॉडर्न बनाते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका चौड़ा फ्रंट फुटबोर्ड है, जहां आप पैर आगे फैलाकर (क्रूजर बाइक की तरह) आराम से बैठ सकते हैं, जो लंबी राइडिंग में थकान नहीं होने देता.

Suzuki Burgman Street: साइड प्रोफाइल.

फीचर और स्पेसिफिकेशन

इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला फुल डिजिटल कंसोल मिलता है. सुजुकी राइड कनेक्ट ऐप के जरिए आप इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल-एसएमएस अलर्ट और फोन बैटरी डिस्प्ले जैसी चीजें देख सकते हैं. इसके अलावा, फ्रंट में एक ग्लोव बॉक्स है, जिसमें USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, ताकि ऑफिस जाते समय आपका फोन चार्ज होता रहे. अंडर-सीट स्टोरेज भी काफी बड़ा है, जिसमें एक हाफ-फेस हेलमेट और ऑफिस बैग आसानी से आ सकते हैं. स्पेसिफिकेशन्स पर भी नज़र डाल लीजिए-

  • सस्पेंशन: फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में हाइड्रोलिक टाइप सिंगल शॉक एब्जॉर्बर.
  • ब्रेक्स: फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम – CBS के साथ).
  • टायर्स: फ्रंट में 12 इंच और रियर में 10 इंच के अलॉय व्हील्स (ट्यूबलैस टायर्स).
  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 160 mm, जो भारतीय सड़कों के लिए पर्याप्त है.
  • वजन: इसका कर्ब वेट करीब 110 किलोग्राम है, जिससे इसे संभालना बेहद आसान है.
Suzuki Burgman Street का इंजन.

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो सुजुकी इको परफॉर्मेंस (SEP) टेक्नोलॉजी के साथ आता है. ये इंजन करीब 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. स्टार्ट करते ही इंजन की रिफाइनमेंट साफ महसूस होती है. माइलेज 40-45 KMPL के आसपास है. इसका इनिशियल पिकअप काफी स्मूथ है. जब आप ट्रैफिक सिग्नल से आगे निकलते हैं, तो ये बिना किसी लैग के तेजी से रफ्तार पकड़ लेता है. 40 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार के बीच इसकी मिड-रेंज परफॉर्मेंस बेहतरीन है, जिससे हाईवे या खुली सड़कों पर ओवरटेक करना बेहद आसान हो जाता है.

Suzuki Burgman Street का डैशबोर्ड.

राइड एक्सपीरिएंस

जब हम इसे घर से ऑफिस लेकर निकले, तो दिल्ली-NCR के भारी ट्रैफिक में इसके हल्के हैंडलिंग ने काफी प्रभावित किया. तंग गलियों और ट्रैफिक के बीच से इसे निकालना बिल्कुल भी भारी नहीं लगा. चौड़ी और लंबी सीट के कारण राइडर और पिलियन (पीछे बैठने वाला पैसेंजर) दोनों के लिए ये बेहद आरामदायक है.

जब यह स्कूटर ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों वाली सड़कों पर गया, तो इसका सस्पेंशन सेटअप थोड़ा सा स्टिफ (सख्त) महसूस हुआ. छोटे-मोटे गड्ढों को तो ये आसानी से सोख लेता है, लेकिन बड़े गड्ढों पर हल्का झटका पीठ तक आता है.

Suzuki Burgman Street का की-नॉब.

रिव्यू के दौरान एक दिन तेज बारिश भी हुई. गीली सड़कों पर इसके टायर्स ने अच्छी पकड़ बनाए रखी. कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) की वजह से जब हमने अचानक ब्रेक लगाए, तो स्कूटर बिना फिसले सुरक्षित तरीके से रुक गया. मार्केट जाते समय इसके बड़े फ्लोरबोर्ड और सीट के नीचे मिले बूट स्पेस ने छोटे शॉपिंग बैग को रखने में काफी मदद की.

Suzuki Burgman Street का रियर व्यू.

फाइनल वर्डिक्ट

100 किलोमीटर से ज्यादा के इस मिक्स राइडिंग एक्सपीरियंस के बाद हम कह सकते हैं कि 2026 Suzuki Burgman Street 125 एक बेहतरीन ऑल-राउंडर स्कूटर है. अगर आपकी प्राथमिकता स्टाइल, स्पेस और आरामदायक राइडिंग पोजिशन है, तो ये आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकता है. खराब सड़कों पर थोड़ा सख्त सस्पेंशन इसकी एकमात्र छोटी कमी है, लेकिन इसके शानदार लुक्स, रिफाइंड इंजन और डेली कम्यूटिंग कम्फर्ट के सामने इसे आसानी से नजरअंदाज किया जा सकता है. कंपनी इसे ₹1,05,246 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।