Tata Sierra EV vs Mahindra BE 6: कीमत, रेंज, फीचर्स में कौन बेहतर? खरीदने से पहले जानिए


Tata Sierra EV vs Mahindra BE 6: इंडियन ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इस बीच दो मजबूत दावेदार, टाटा मोटर्स की Sierra EV और महिंद्रा की BE 6 एक-दूसरे से सीधी टक्कर में हैं. दोनों मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUVs प्रीमियम फीचर्स, लॉन्ग रेंज और मॉडर्न डिजाइन के साथ आ रही हैं, जो फैमिली और एडवेंचर लवर्स को आकर्षित करेंगी. कीमत की बात करें,तो हाल ही में लॉन्च हुई Sierra EV को ₹18.79 लाख से शुरू होकर ₹25.99 लाख (एक्स-शोरूम) और BE 6 को ₹18.90 लाख से ₹26.90 लाख के बीच खरीदा जा सकता है.

Sierra EV आइकॉनिक Sierra के EV अवतार के रूप में लॉन्च हुई है, जिसमें रेट्रो-मॉडर्न लुक और टाटा की मजबूत EV टेक्नोलॉजी है. वहीं BE 6 महिंद्रा की नई Born Electric लाइनअप का हिस्सा है, जो बोल्ड स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस पर फोकस करती है. दोनों ही मॉडल्स 5-सीटर हैं और भारतीय सड़कों के हिसाब से तैयार हैं. आइए जानते हैं कि इनमें किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा रहने वाला है?

डिजाइन और इंटीरियर

Tata Sierra EV में क्लासिक सिएरा का अपराइट बोनट, स्प्लिट LED हेडलैंप्स और ब्लैंकेड ग्रिल का कॉम्बिनेशन है. ये 4340 mm लंबी, 1841 mm चौड़ी और 1750 mm ऊंची है, जिसमें डुअल-टोन रूफ और फ्लश डोर हैंडल्स मिलते हैं. Mahindra BE 6 ज्यादा मॉडर्न और बोल्ड है. ये 4371 mm लंबी, 1907 mm चौड़ी, 1627 mm ऊंची है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 207 mm है. BE 6 की स्टाइलिंग ज्यादा स्पोर्टी और मस्कुलर लगती है.

Sierra EV का केबिन प्रीमियम है. इसे ट्रिपल स्क्रीन सेटअप (10.25-इंच क्लस्टर, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट और पैसेंजर डिस्प्ले), वेंटिलेटेड सीट्स, JBL ऑडियो विथ डॉल्बी एटमॉस, HUD और पैनोरमिक सनरूफ के साथ खरीदा जा सकता है. BE 6 भी लग्जरी फील देता है, लेकिन Sierra EV का स्पेस और मैटेरियल क्वालिटी थोड़ा बेहतर लग सकता है. दोनों में अच्छा लेग और हेडरूम हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों में वायरलेस चार्जिंग, डुअल-जोन AC, 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स हैं. Sierra EV में पावर्ड टेलगेट और बेहतर साउंड सिस्टम का एज है, जबकि BE 6 टेरेन मोड्स और कनेक्टेड टेक पर मजबूत है.

सेफ्टी के मामले में Sierra EV में 6 एयरबैग्स, 540° कैमरा और मजबूत स्ट्रक्चर हैं. BE 6 भी अच्छे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है. दोनों ही 5-स्टार रेटिंग की उम्मीद रखते हैं.

बैटरी, मोटर और रेंज

Sierra EV दो ऑप्शन- 63 kWh (565 km MIDC) और 75 kWh (665 km MIDC, AWD में 624 km) के साथ उपलब्ध है. 63 kWh में 235 bhp और 75 kWh ड्यूल-मोटर में 300+ bhp और 504 Nm टॉर्क मिलता है. BE 6 में 59 kWh (557 km) और 79 kWh (683 km) बैटरी हैं, जिसमें 228-282 bhp और 380 Nm टॉर्क मिलता है. रियल-वर्ल्ड में दोनों 450-500 KM की रेंज दे सकती हैं. फास्ट चार्जिंग दोनों में उपलब्ध है.



Source link