Electric Car Market के लिए पिछला महीना काफी बेहतर रहा. जून 2026 में कुल 31,000 से ज्यादा पैसेंजर EV की रजिस्टर्ड बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 100 प्रतिशत की भारी-भरकम बढ़ोतरी को दर्शाता है. टाटा मोटर्स लगातार बाजार पर राज कर रही है, जबकि Mahindra और MG मोटर मजबूत चुनौती दे रहे हैं. मारुति सुजुकी और विनफास्ट जैसे नए प्लेयर भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.
ये बढ़ोतरी सरकारी EV पॉलिसी, बैटरी की कीमतों में कमी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और कस्टमर्स की बढ़ती पर्यावरण जागरूकता का नतीजा है. जून में EV पेनेट्रेशन रेट भी नई ऊंचाई पर पहुंच गई है. Tata.ev, Mahindra, MG, Maruti और Vinfast टॉप-5 में शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर बाजार का बड़ा हिस्सा हासिल किया. आइए, कंपनी-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
Tata Motors
टाटा मोटर्स जून 2026 में EV सेगमेंट की बेताज बादशाह है. कंपनी ने लगभग 10,000 यूनिट्स बेची हैं और 38% से ज्यादा मार्केट शेयर हासिल किया है. Nexom EV, Puch EV, Tiago EV और Curvv EV जैसे मजबूत पोर्टफोलियो ने इसे बाजार पर काबिज रखा. टाटा की विश्वसनीयता, अच्छी रेंज, सर्विस नेटवर्क और आकर्षक प्राइसिंग ने इसे आम ग्राहकों का पसंदीदा बनाया है. कंपनी लगातार नई टेक्नोलॉजी और अपडेट्स लाकर अपनी पोजीशन मजबूत कर रही है.
Mahindra
महिंद्रा ने जून में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया और दूसरा स्थान हासिल किया. करीब 6,800 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी MG को पीछे छोड़ने में सफल रही. BE 6, XEV 9e और XUV400 जैसे मॉडलों की मजबूत डिमांड ने इसे बढ़ावा दिया. महिंद्रा की SUV स्टाइलिंग, पावरफुल परफॉर्मेंस और बढ़ते डीलर नेटवर्क ने इसे प्रीमियम EV खरीदारों के बीच पॉपुलर बनाया है. कंपनी तेजी से अपनी प्रोडक्शन और बैटरी टेक्नोलॉजी को अपग्रेड कर रही है.
JSW MG Motor
JSW MG मोटर तीसरे स्थान पर रही और करीब 5,100 यूनिट्स बेची हैं. Windosr EV और ZS EV जैसी मॉडल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया. कंपनी की आकर्षक डिजाइन, फीचर्स और वैल्यू फॉर मनी ने मिड-सेगमेंट में इसे मजबूत बनाया. MG तेजी से अपना मार्केट शेयर बढ़ा रही है और नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी में है.
Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ने चौथा स्थान हासिल किया. e Vitara के साथ कंपनी ने 1,900 यूनिट्स के आसपास बिक्री की. देर से EV मार्केट में एंट्री के बावजूद मारुति के बड़े डीलर नेटवर्क, सर्विस सपोर्ट और किफायती प्राइसिंग ने इसे तेजी से आगे बढ़ाया. ये परंपरागत ICE वाहन निर्माता के रूप में EV में मजबूत पकड़ बना रही है.
Vinfast
विनफास्ट ने पांचवें स्थान पर रहते हुए 1,300-1,400 यूनिट्स बेचीं. वियतनामी कंपनी ने भारतीय बाजार में प्रभावशाली एंट्री की है. VF6 और VF7 जैसे मॉडल्स की मॉडर्न डिजाइन और अच्छे स्पेसिफिकेशन्स ने इसे नोटिस दिलाया. विनफास्ट तेजी से विस्तार कर रहा है और भविष्य में और मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है.
ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कंपनियों के अलावा पिछले महीने BYD की 868 यूनिट, Kia की 449 यूनिट, Hyundai की 348 यूनिट, Toyota की 32 यूनिट और Citroën की मात्र 24 यूनिट बिकी हैं.