Delhi Electric vehicle policy| Delhi EV subsidy| दिल्ली EV पॉलिसी: 10 लाख की EV पर 1 लाख तक की छूट.


Last Updated:

दिल्ली सरकार नई EV पॉलिसी 2026-2030 के तहत बड़ी छूट दे रही है. अगर कोई व्‍यक्‍त‍ि द‍िल्‍ली में 10 लाख रुपये की EV खरीदता है तो आइए जानते हैं क‍ि उसे क‍ितने रुपये की सब्‍स‍िडी या छूट म‍िलेगी. यह छूट 1 लाख रुपये तक हो सकती है. वहीं पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने पर अतिरिक्त इंसेंटिव भी म‍िलेगा.

द‍िल्‍ली में खरीद रहे 10 लाख की ईवी तो क‍ितने लाख रुपये की म‍िलेगी छूट? फायदे Zoom

. द‍िल्‍ली में खरीद रहे 10 लाख की ईवी तो क‍ितने लाख रुपये की म‍िलेगी छूट? फायदे की बात सुनें

Delhi Electric Vehicle: दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए रेखा गुप्‍ता सरकार नई ईवी पॉलिसी 2026-2030 लेकर आई है. सड़कों से पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों को हटाने के लिए दिल्ली सरकार अब आपको पैसा देगी. वहीं अगर आप अपनी पुरानी गाड़ी को स्क्रैप कराते हैं तो भी सरकार आपको इंसेंटिव देगी. ऐसे में दिल्ली में अगर आप गाड़ी खरीदने जा रहे हैं तो पेट्रोल-डीजल की नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें, ऐसा करने से आपको बड़ा फायदा हो सकता है. आइए जानते हैं इस पॉलिसी के बारे में.

दिल्ली सरकार की इस पॉलिसी को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा ने विस्तार से बताया है. उन्होंने बताया कि ईवी खरीदने पर सरकार रज‍िस्‍ट्रेशन फीस और रोड टैक्‍स में पूरी छूट दे रही है, इन दोनों पर जीरो चार्ज के बाद गाड़ी खरीदने वालों को बड़ा फायदा होगा. तो आइए जानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति करीब 10 लाख रुपये की गाड़ी खरीदता है तो उसे कितनी सब्सिडी या छूट मिलेगी?

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली पिछले 20-25 सालों से बेहद प्रदूषण झेल रही है. इसके खिलाफ अब रेखा गुप्ता सरकार जंग लड़ रही है. इसी के तहत अब दिल्ली सरकार राजधानी से प्रदूषित वाहनों को बाहर निकालने के लिए लोगों को पैसा भी दे रही है.

क्या खरीदने पर कितनी सब्सिडी

स्क्रैप कराने पर दे मिलेगा अलग पैसा

मनजिंदर सिरसा की ओर से बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदता है तो यहां 30 लाख रुपये तक की गाड़ी का मुफ्त रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. यहां रजिस्ट्रेशन का एक पैसा नहीं लगेगा. इसके अलावा रोड टैक्स से भी राहत देगी.

अगर 10 लाख की गाड़ी खरीदते हैं तो कितना होगा फायदा

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link