Tata Punch देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है. कंपनी इसे मात्र 5,69,990 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है. वहीं, इसका टॉप स्पेक वेरिएंट 10,66,990 रुपये तक जाता है. मार्केट में इस SUV का मुकाबला Nissan Magnite और Hyundai Exter जैसी SUVs से है.
अगर आप भी आने वाले दिनों में इस किफायती और वैल्यू फॉर मनी एसयूवी को खरीदना का प्लान बना रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. अपने इस लेख में हम टाटा पंच की ऑन-रोड कीमत से लेकर EMI तक की डिटेल लेकर आए हैं. साथ ही इसकी डिजाइन से लेकर इंजन-माइलेज डिटेल तक पर भी एक नज़र डालते हैं.
Tata Punch On-Road Price
जैसा कि आपको बताया, टाटा पंच को देश की राजधानी में मात्र ₹5,69,990 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस पर 45,599 रुपये का RTO टैक्स और 33,144 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट देना होगा. इस तरह गाड़ी की ऑन रोड कीमत 6,48,733 रुपये हो जाती है.
Tata Punch Down Payment & EMI Details
अगर आप नई टाटा पंच खरीदते समय 1 लाख रुपये Down Payment देते हैं, तो बचे हुए 5,48,733 रुपये पर आपको Car Loan के लिए अप्लाई करना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और Credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.
मान लेते हैं कि ये Car Loan आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 11,659 रुपये की कुल 60 EMI भरकर अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 6,99,537 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो इसकी कीमत 7,99,537 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.
डिजाइन और इंटीरियर
टाटा पंच एक स्टाइलिश माइक्रो-SUV है, जो बोल्ड और एडवेंचरस डिजाइन के साथ आती है. इसका मजबूत लुक, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (193 mm), SUV स्टांस और आकर्षक LED लाइट्स इसे शहर और हाईवे दोनों पर शानदार बनाते हैं.
इंटीरियर प्रीमियम है. ये डुअल-टोन डैशबोर्ड, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो-एपल कारप्ले, सनरूफ, वायरलेस चार्जर और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स कम्फर्ट बढ़ाते हैं. केबिन स्पेशियस है, 5-सीटर के लिए अच्छी स्पेस और 366 लीटर बूट स्पेस मिलता है.
फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, 360° कैमरा, ऑटो एसी, रेन सेंसिंग वाइपर्स और वॉइस कमांड शामिल हैं. सेफ्टी में ये भारत की सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट SUV है.ये 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESP, TPMS, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ आती है.
इंजन और माइलेज
इंजन ऑप्शन में 1.2 लीटर Revotron पेट्रोल (88 PS, 115 Nm), नया 1.2 लीटर टर्बो (120 PS, 170 Nm) और CNG वेरिएंट उपलब्ध हैं. माइलेज ARAI के अनुसार पेट्रोल में 18-20 kmpl और CNG में 26+ km/kg तक है, जो शहर की ड्राइविंग के लिए काफी एफिशिएंट है.
हमारी सलाह: ऊपर बताई गई Tata Punch की On Road Price और EMI संबंधी डिटेल महज एक उदाहरण है. शहर, डीलरशिप, गाड़ी का मॉडल, इंश्योरेंस कंपनी और इंटरेस्ट रेट कम-ज्यादा होने की वजह से इन आंकड़ा में बदलाव देखे जा सकते हैं.
अगर आप महीने के 40 से 50 हजार रुपये कमाते हैं और आपके ऊपर कोई बड़ा लोन पहले से नहीं है, तो नई टाटा पंच को Car Loan लेकर खरीदने पर विचार कर सकते हैं. अच्छी डील के लिए बैंक और डीलरशिप पर मोलभाव करें.