Yamaha Aerox-E भारत में लॉन्च! दमदार मोटर, डुअल बैटरी और प्रीमियम फीचर्स से लैस; जानिए कीमत

Yamaha Motor India ने अपने पहली हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E को लॉन्च कर दिया है. इंडियन मार्केट में इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹2.82 लाखरखी गई है. ये पॉपुलर Aerox 155 का इलेक्ट्रिक अवतार है, जो स्पोर्टी लुक, दमदार परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकल EV फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन ऑफर करता है.

Aerox-E उन राइडर्स के लिए आइडियल है, जो रोजमर्रा की कम्यूटिंग के साथ थ्रिलिंग राइडिंग भी चाहते हैं. यामाहा ने ICE मॉडल की पॉपुलर Heart-Shaking Speedster डिजाइन फिलॉसफी को बनाए रखा है. ट्विन LED हेडलैंप्स, शार्प बॉडी लाइन्स, X मोटिफ और एग्रेसिव स्टाइलिंग इसे रोड पर अलग पहचान दिलाती है. ये स्कूटर परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड EV स्कूटर्स जैसे Ather 450X या TVS X के मुकाबले में मजबूती से खड़ा होगा. आइए इसकी डिजाइन से लेकर बैटरी, मोटर और रेंज तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

Aerox-E का डिज़ाइन लगभग ICE Aerox 155 जैसा ही है. लंबाई 1980 mm, चौड़ाई 700 mm, ऊंचाई 1150 mm और व्हीलबेस थोड़ा बढ़कर 1360 mm हो गया है. वजन 139 किलो (ICE से 13 किलो ज्यादा) है. फ्रंट में ट्विन LED हेडलैंप्स और DRLs, 14-इंच अलॉय व्हील्स, वाइड टायर्स और रियर में 3D LED टेललाइट मिलते हैं. व्हाइट कलर के साथ ब्लू हाइलाइट्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं. अंडरसीट स्टोरेज ICE की तुलना में थोड़ा कम (15 लीटर) हो गया है, क्योंकि बैटरी यहां फिट है.

फीचर्स और सेफ्टी

कंपनी इसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5-इंच कलर TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, Y-Connect ऐप, स्मार्ट की सिस्टम, USB चार्जिंग पोर्ट, तीन राइडिंग मोड्स (Eco, Standard, Power) और रिवर्स मोड भी उपलब्ध है. सेफ्टी के लिहाज से Aerox-E में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स, सिंगल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है. ये हाई-स्पीड पर भी स्टेबिलिटी और ब्रेकिंग प्रदान करता है.

बैटरी, मोटर और रेंज

Aerox-E में दो रिमूवेबल 1.5 kWh बैटरी पैक्स (कुल 3 kWh) लगे हैं. प्रत्येक बैटरी का वजन 13 किलो है. एक बैटरी से भी स्कूटर चल सकेगा, हालांकि उस दौरान परफॉर्मेंस में कुछ कमी देखी जा सकती है. फुल चार्ज में दोनों बैटरियों को करीब 6 घंटे 20 मिनट लगते हैं. इसमें 9.4 kW की मोटर है, जो 12.6 bhp पावर और 48 Nm टॉर्क देता है. क्लेम्ड टॉप स्पीड 95.5 kmph है और IDC सर्टिफाइड रेंज 117 किमी है.