Auto News

Nissan TEKTON करने आ गई ये जापानी SUV! मात्र ₹10.49 लाख में लाएं घर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 9, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

इंडियन SUV मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए निसान मोटर इंडिया ने नई Nissan TEKTON से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने इसे प्रीमियम C-SUV सेगमेंट में उतारा है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.49 लाख रखी गई है, जबकि टॉप T280 DCT रेंज की शुरुआती कीमत ₹14.99 लाख तक जाती है. ये SUV कंपनी की भारत में वापसी की रणनीति का अहम हिस्सा है और चेन्नई प्लांट में तैयार की जाएगी.

Nissan का दावा है कि TEKTON अपने सेगमेंट की इकलौती SUV है, जिसमें पूरी रेंज में 100% टर्बोचार्ज्ड इंजन दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें Google Built-in कनेक्टिविटी, 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस, 280 Nm तक का टॉर्क, 17 से ज्यादा ADAS फीचर्स और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू करेगी और बुकिंग पूरे देश में शुरू हो चुकी है. आइए डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

नई Nissan TEKTON का डिज़ाइन कंपनी की फ्लैगशिप SUV Patrol से इंस्पायर्ड है. इसमें फुल-विड्थ क्रोम ग्रिल, C-शेप 5-चैंबर LED हेडलैंप, मस्कुलर व्हील आर्च, फ्लश रूफ रेल, एयरो-ट्यून स्पॉइलर और डबल-C स्किड प्लेट दी गई है. पीछे की तरफ C-शेप कनेक्टेड LED टेललाइट्स और पियानो ब्लैक फिनिश इसे प्रीमियम लुक देते हैं. साथ ही 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और बेहतर अप्रोच व डिपार्चर एंगल इसे खराब रास्तों के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं.

केबिन में ट्राई-टोन थीम के साथ प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री, सॉफ्ट-टच मैटेरियल और रोज गोल्ड फिनिश का इस्तेमाल किया गया है. इसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, डबल D-कट स्टीयरिंग व्हील, फ्लाई-बाय-वायर E-शिफ्टर और ड्राइवर-सेंट्रिक सेंटर कंसोल मिलता है. पावर्ड, वेंटिलेटेड और लंबर सपोर्ट वाली एक्टिव कम्फर्ट सीट्स लंबी ट्रिप्स में बेहतर आराम देने में मदद करेंगी.

फीचर्स और सेफ्टी

TEKTON में 10.1-इंच Tek-Link HD इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं. इसमें Google Built-in के जरिए Google Maps, Google Assistant और Google Play पर 200 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा Infinity View पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 48-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, Arkamys 3D ऑडियो सिस्टम, एक्टिव-कूल्ड वायरलेस चार्जर, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, 360-डिग्री कैमरा, स्मार्ट पावर्ड टेलगेट और MyNISSAN ऐप से 55 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं.

सेफ्टी के लिए TEKTON में सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, 62% हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी और 17 से ज्यादा ADAS फीचर्स मिलते हैं. इनमें एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, ड्राइवर अटेंशन अलर्ट और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे फीचर्स शामिल हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई TEKTON दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आई है. पहला Turbo T160 इंजन है, जो 19.4 kmpl तक का क्लेम्ड माइलेज देता है. दूसरा Turbo T280 इंजन 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है, जो 18.5 kmpl तक का माइलेज देगा. दोनों इंजन Nissan की GT-R से ली गई Mirror Bore Coating टेक्नोलॉजी से लैस हैं. ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड वेट-क्लच DCT शामिल हैं. SUV में डुअल ड्राइविंग मोड और डुअल मोड स्टीयरिंग भी दी गई है. मार्केट में इसका मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी SUVs से है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।