Tata Motors ने अपनी दो सबसे पॉपुलर एसयूवी Harrier और Safari के स्पेशल Stealth Edition लॉन्च किए हैं. ये लिमिटेड एडिशन मॉडल्स भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पहली बार शोकेस किए गए थे. स्टेल्थ एडिशन को टाटा सफारी के 27 साल पूरे होने के मौके पर पेश किया गया है. इनमें आकर्षक मैट ब्लैक फिनिश, ब्लैकेड-आउट एलिमेंट्स और प्रीमियम फीचर्स का खास कॉम्बिनेशन दिया गया है.
ये एडिशन कुल 2,700 यूनिट्स तक ही सीमित हैं, जिससे इन्हें एक्सक्लूसिव बनाया गया है. हैरियर स्टेल्थ एडिशन Fearless+ वेरिएंट पर आधारित है, जबकि सफारी Accomplished+ ट्रिम पर. कीमत दिल्ली एक्स-शोरूम के हिसाब से हैरियर स्टेल्थ के लिए ₹25.09 लाख से शुरू होती है और सफारी स्टेल्थ ₹25.74 लाख से. दोनों मॉडल्स 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध हैं. आइए इनकी डिजाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
स्टेल्थ एडिशन की सबसे बड़ी हाइलाइट मैट स्टेल्थ ब्लैक कलर है, जो बोल्ड और एग्रेसिव लुक देता है. 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स, डार्क थीम्ड ग्रिल, ब्लैक्ड-आउट बैजिंग और स्टेल्थ बैज एक्सटीरियर को प्रीमियम टच देते हैं. दोनों SUVs का स्टांस पहले से ज्यादा कमांडिंग लगता है.
इसके केबिन में Carbon Noir ऑल-ब्लैक थीम है. लेदरेट सीट्स, स्टेल्थ बैज, अपडेटेड डैशबोर्ड फिनिश और एंबियंट लाइटिंग लक्जरी फील बढ़ाते हैं. हैरियर और सफारी दोनों में स्पेस और कम्फर्ट टॉप-क्लास है.
फीचर्स और सेफ्टी
टॉप-स्पेक वेरिएंट्स होने के कारण दोनों में 12.3-इंच Harman टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-स्पीकर JBL ऑडियो, वायरलेस चार्जिंग, Alexa Home-to-Car/Car-to-Home कनेक्टिविटी, Arcade ऐप्स, MapMyIndia नेविगेशन और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
सेफ्टी में 7 एयरबैग्स, Level 2+ ADAS (21 फंक्शन्स) जिसमें इंटेलिजेंट स्पीड असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं. ESP के साथ 17 सेफ्टी फंक्शन्स, 360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं इन्हें सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUVs बनाती हैं.
इंजन और परफॉरमेंस
दोनों में 2.0-लीटर Kryotec टर्बो डीजल इंजन है, जो लगभग 168-170 bhp पावर और 350 Nm टॉर्क देता है. 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ अच्छी ड्राइवेबिलिटी और हाईवे परफॉरमेंस मिलती है. कुल मिलाकर, स्टेल्थ एडिशन उन कस्टमर्स के लिए आइडियल है जो स्टाइलिश लुक, प्रीमियम फील और मजबूत परफॉरमेंस के साथ लिमिटेड एडिशन की एक्सक्लूसिविटी चाहते हैं.