Last Updated:
Mahindra ने एक बार फिर अपनी SUVs की कीमतें बढ़ा दी हैं. 10 जुलाई 2026 से लागू नई कीमतों के बाद Thar, Bolero, XUV 3XO, XUV 7XO और XEV 9S खरीदना महंगा हो गया है, जबकि Scorpio N की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. किस मॉडल पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई, कितनी बढ़ी कीमतें और किन गाड़ियों पर असर नहीं पड़ा? पूरी लिस्ट और सभी डिटेल्स यहां जानें.
Mahindra ने गाड़ियों की कीमत बढ़ा दी है.
Mahindra ने अपनी पॉपुलर SUV रेंज की कीमतों में औसतन 2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है. ये बदलाव 10 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गया है. कंपनी ने इसकी वजह कमोडिटी लागत में वृद्धि को बताया है. थार, स्कॉर्पियो क्लासिक, XUV 3XO, XUV 7XO जैसी मॉडल्स महंगी हो गई हैं, जबकि स्कॉर्पियो N की कीमतें नहीं बदली हैं. EV सेगमेंट में केवल XEV 9S की कीमत बढ़ी है.
अप्रैल में 2.5% बढ़ोतरी के बाद ये साल का दूसरा सबसे बड़ा प्राइस हाइक है. महिंद्रा ने पिछले कुछ महीनों में बढ़ी हुई लागत का बड़ा हिस्सा खुद वहन किया, लेकिन अब कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है. इससे खरीदारों को नए वाहन खरीदने से पहले जल्दी फैसला लेना होगा. Bolero में बेस वेरिएंट पर सबसे ज्यादा ₹49,000 की बढ़ोतरी हुई है. XEV 9S के स्टार्टिंग प्राइस में ₹70,000 का इजाफा हुआ है.
क्यों बढ़े दाम
Mahindra ने स्पष्ट किया कि कच्चे माल (commodity) की बढ़ती कीमतें मुख्य वजह हैं. ऑटो इंडस्ट्री में ये आम समस्या बन गई है. कंपनी ने कहा कि विभिन्न मॉडल्स पर बढ़ोतरी की मात्रा अलग-अलग होगी. SUV पोर्टफोलियो में 2.7% और कमर्शियल वाहनों में 2% औसत बढ़ोतरी लागू हुई है. प्रभावित मॉडल्स और नई कीमत जानिए-
- XUV 3XO: 7.79 – 15.04 लाख (पहले 7.54 – 14.89)
- Bolero: 8.49 – 9.99 लाख (पहले 8 – 9.91)
- Bolero Neo: 8.99 – 12.49 लाख (पहले 8.85 – 12)
- Thar (3-डोर): 10.32 – 18 लाख (पहले 10 – 17.63)
- Thar Roxx: 12.52 – 23.53 लाख (पहले 12.40 – 22.82)
- Scorpio Classic: 13.37 – 17.40 लाख (पहले 13 – 17)
- Scorpio N: 13.49 – 24.95 लाख (कोई बदलाव नहीं)
- XUV 7XO: 13.99 – 25.79 लाख (पहले 13.66 – 24.92)
- XEV 9S: 20.65 – 29.95 लाख (पहले 19.95 – 29.45)
XUV 3XO EV, BE 6 और XEV 9e की कीमतों में भी बढ़ोतरी नहीं हुई है.
ग्राहकों के लिए सलाह
जो ग्राहक 10 जुलाई से पहले बुकिंग या डिलीवरी ले चुके हैं, उन्हें पुरानी कीमतें लागू होंगी. नए खरीदारों को अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ सकता है. महिंद्रा की मजबूत सेल्स मोमेंटम (Scorpio, Thar, XUV सीरीज) के बावजूद ये बढ़ोतरी मार्जिन बचाने के लिए जरूरी कदम है. अगर आप महिंद्रा की कोई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं, तो डील डन करने से पहले डीलरशिप से अपडेटेड प्राइस के बारे में पता करें.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें