Upcoming car launches July 2026: ग्राहक अब केवल पेट्रोल-डीजल से आगे बढ़कर हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और बेहतर फीचर्स वाली कारों की तलाश में हैं. इसी क्रम में जुलाई 2026 में 3 बड़े लॉन्च होने वाले हैं. इसमें JSW MG PHEV (Hector Hawk), Maruti Suzuki Brezza Facelift और Toyota Hilux शामिल हैं. ये कारें अलग-अलग सेगमेंट को टारगेट करेंगी. किफायती फैमिली SUV से लेकर प्रीमियम हाइब्रिड और रग्ड पिकअप तक.
इन लॉन्च से बाजार में कंपटीशन बढ़ेगा, माइलेज बेहतर होगा और टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स उपलब्ध होंगे. ग्राहकों को अब रेंज, परफॉर्मेंस और सुविधा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलने वाला है. ये मॉडल्स भारत की अलग-अलग जरूरतों जैसे शहर की ड्राइविंग, फैमिली ट्रिप्स, ऑफ-रोड और लाइफस्टाइल यूज को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. आइए इनको लेकर अब तक सामने आई डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.
JSW MG PHEV (Hector Hawk)
JSW MG Motor India इस महीने ही 16 जुलाई 2026 को अपनी पहली PHEV SUV को डेब्यू कराने वाली है, जिसे Hector Hawk नाम मिल सकता है. Wuling Starlight 560 पर बेस्ड ये थ्री-रो वाली कार Hector लाइनअप को एक्सटेंड करेगी. 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5 kWh बैटरी के साथ ये 197 bhp पावर और 230 Nm टॉर्क देगी.
खास तौर पर 100 KM प्योर EV रेंज और कुल 1,100 km कॉम्बाइंड रेंज मिलेगी. आकर्षक डिजाइन, स्पेसियस केबिन, प्रीमियम फीचर्स और मजबूत सेफ्टी के साथ ये Tata Safari और Mahindra XUV700 को टक्कर देगी. Diwali तक लॉन्च होने की संभावना है. ये JSW MG की न्यू एनर्जी स्ट्रैटजी का अहम हिस्सा साबित होने वाली है.
Maruti Suzuki Brezza Facelift
23 जुलाई 2026 को Maruti अपनी पॉपुलर Brezza का फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी. एक्सटीरियर में नया ग्रिल, LED लाइट्स और फ्रेश अलॉय व्हील्स मिलेंगे. केबिन में वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ी टचस्क्रीन और एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स जुड़ेंगे. सबसे बड़ा अपडेट नया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (99-100 bhp) होगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस और 21 kmpl तक माइलेज देगा.
1.5L इंजन और CNG ऑप्शन भी जारी रहेंगे, जिसमें अंडरबॉडी टैंक बूट स्पेस बढ़ाएगा. कीमत 8.5-14 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है. ये Hyundai Venue, Maruti Brezza, Tata Nexon और Kia Sonet जैसे कंपीटर्स के मुकाबले आक्रामक बनेगी.
Toyota Hilux
28 जुलाई 2026 को Toyota न्यू जेन हाईलेसक्स लॉन्च करेगी. शार्प एंगुलर डिज़ाइन, बड़ा ग्रिल और LED लाइट्स के साथ ये ज्यादा मॉडर्न दिखेगी. इंटीरियर में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन्स, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 कैमरा और ADAS फीचर्स मिलेंगे. 2.8 लीटर डीजल इंजन (204 hp, 500 Nm) 48V माइल्ड हाइब्रिड के साथ उपलब्ध हो सकता है.
4×4, मैनुअल/ऑटो ट्रांसमिशन के साथ ऑफ-रोड क्षमता बरकरार रहेगी. कीमत 30-38 लाख के आसपास रह सकती है. Isuzu V-Cross को टक्कर देते हुए Hilux लाइफस्टाइल और यूटिलिटी दोनों में मजबूत रहेगी.