Last Updated:
Xiaomi ने अपनी पहली रेंज-एक्सटेंडर हाइब्रिड SUV SkyNomad N90 से सबका ध्यान खींच लिया है. 370km तक की EV रेंज, 421hp पावर, स्विवेल सीट्स, फोल्ड-आउट टेबल और LiDAR ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं. अगर आप भविष्य की फैमिली SUV और Xiaomi की नई ऑटो सेक्टर से संबंधित स्ट्रेटजी जानना चाहते हैं, तो ये खबर मिस न करें.
Xiaomi SkyNomad N90 hybrid को अनवील किया गया है.
चीनी टेक जायंट Xiaomi ने अपने नए SkyNomad सब-ब्रांड के तहत पहला मॉडल SkyNomad N90 हाइब्रिड SUV पेश किया है. ये कंपनी का पहला रेंज-एक्सटेंडर हाइब्रिड व्हीकल है, जो पारंपरिक ड्राइवर-फोकस्ड कारों से अलग होकर प्रैक्टिकलिटी, कम्फर्ट और फ्लेक्सिबल सीटिंग पर जोर देती है. लगभग 5.3 मीटर लंबी ये थ्री-रो वाली बड़ी SUV लॉन्ग ट्रिप और फैमिली यूज के लिए डिज़ाइन की गई है.
Xiaomi के पहले इलेक्ट्रिक सेडान SU7 और SUV YU7 के मुकाबले N90 का लुक बॉक्सी और अपराइट है, जो ज्यादा स्पेस और प्रैक्टिकलिटी देता है. MIIT फाइलिंग के अनुसार टॉप-स्पेक Max वेरिएंट का वजन 2.8 टन है. इसमें मुड़ने वाली सीट्स (Swivel Seats), फोल्ड-आउट टेबल जैसे यूनिक फीचर्स हैं, जो इसे लक्जरी फैमिली SUV का मजबूत दावेदार बनाते हैं. यह Kunlun आर्किटेक्चर पर बनी है और आने वाले समय में भारतीय बाजार में भी दिलचस्पी पैदा कर सकती है.
डिजाइन
SkyNomad N90 की लंबाई 5,285 mm, चौड़ाई 1,998 mm, ऊंचाई 1,825 mm और व्हीलबेस 3,080 mm है. इसमें बॉक्सी प्रोपोर्शन, फुल-वाइड LED हेडलैंप्स, वोलवो स्टाइल टी शेप्ड DRLs और ‘SkyNomad’ लोगो है. साइड में 21-इंच अलॉय व्हील्स, फ्लैप-टाइप डोर हैंडल्स और बड़ा ग्लास एरिया मिलता है. पीछे रेक्टुंगलर LED लाइट बार, बड़ा स्पॉइलर और क्लैडिंग है. LiDAR सेंसर रूफ पर लगा है.
इंटीरियर
डैशबोर्ड में बड़ी फ्रीस्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, फिजिकल बटन कम हैं. टैन फिनिश, सेकंड रो के लिए एंटरटेनमेंट स्क्रीन और डुअल-पेन सनरूफ दिए गए हैं. मेन हाईलाइट इसका सीटिंग लेआउट है.
फीचर्स
7-सीटर में पावर्ड और रिक्लाइनिंग सेकंड रो कैप्टन सीट्स ottoman के साथ हैं, थर्ड रो तीन लोगों के लिए है. फ्रंट सीटें पीछे swivel होकर मुड़ सकती हैं. 5-सीटर वर्जन में फ्रंट और सेकंड रो के बीच कॉफी टेबल फिट हो जाता है. फोल्ड-आउट टेबल और स्लीपिंग टेबल जैसी सुविधाएं लंबी यात्राओं को आरामदायक बनाती हैं. सेफ्टी के लिए LiDAR सेंसर, एडवांस्ड ADAS सिस्टम और मजबूत स्ट्रक्चर की उम्मीद है.
पावरट्रेन डिटेल
ये रेंज-एक्सटेंडर हाइब्रिड है. 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन सिर्फ जनरेटर का काम करता है, जबकि दो इलेक्ट्रिक मोटर्स पहियों को ड्राइव करती हैं. कुल पावर 421hp और टॉप स्पीड 190kmph है. 76kWh बैटरी से 370km तक प्योर EV रेंज मिल सकती है. बैटरी खाली होने पर इंजन 15.9 KMPL माइलेज देता है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें