33 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! ये हैं देश की सबसे सस्ती सेडान; कीमत ₹5,54,990 से शुरू


Last Updated:

अगर आपका बजट ₹8 लाख तक है और आप एक ऐसी सेडान खरीदना चाहते हैं जो शानदार माइलेज, दमदार सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स दे, तो ये खबर आपके लिए है. Tata Tigor, Hyundai Aura, Maruti Dzire और Honda Amaze में कौन-सी कार आपके पैसों की सबसे बेहतर वैल्यू देती है? कीमत, फीचर्स, इंजन और माइलेज की तुलना जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें.

Tata Tigor: ये भारत की सबसे किफायती सेडान कारों में से एक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5,54,990 से शुरू होती है. डिजाइन के मामले में इसका सिग्नेचर कूपे जैसा ‘इम्पैक्ट 2.0’ डिजाइन और स्टाइलिश डुअल-टोन एक्सटीरियर इसे स्पोर्टी लुक देता है. इसका केबिन काफी प्रीमियम है, जिसमें आपको फैब्रिक या लेदर जैसी सीट अपहोल्स्ट्री और 419 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और हरमन साउंड सिस्टम मिलता है. सेफ्टी के लिहाज से इसे 4-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिली है, जिसमें डुअल एयरबैग और ABS जैसे फीचर्स शामिल हैं. गाड़ी में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन आता है, जो 84 bhp पावर देता है. ये पेट्रोल में करीब 19 kmpl और CNG वेरिएंट में 26.49 km/kg तक का बेहतरीन माइलेज देती है.

Hyundai Aura: इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5,99,990 रखी गई है. इसका मॉडर्न डिजाइन, बोल्ड फ्रंट ग्रिल और आकर्षित करने वाली एलईडी टेललाइट्स इसे सड़क पर एक स्पोर्टी लुक प्रदान करते हैं. ऑरा का इंटीरियर अपनी बेहतरीन फिट-एंड-फिनिश के लिए जाना जाता है, जहां आपको डुअल-टोन केबिन, आरामदायक सीटें और पर्याप्त लेगरूम मिलता है, जो लॉन्ग ट्रिप को आसान बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए कंपनी इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, ESC और हिल-स्टार्ट असिस्ट दे रही है. इसमें 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 bhp पावर जेनरेट करता है. इसका माइलेज पेट्रोल में लगभग 17 kmpl और CNG वेरिएंट में करीब 22 km/kg तक का रहता है.

Maruti Suzuki Dzire: इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6,25,600 रखी गई है. न्यू जनरेशन डिजायर का डिजाइन बेहद आक्रामक और आकर्षक फ्रंट फेसिया, क्रिस्टल विजन एलईडी हेडलैंप और शार्क फिन एंटेना के साथ आता है. गाड़ी के अंदर डुअल-टोन सोफिस्टिकेटेड इंटीरियर, रियर एसी वेंट्स और सेगमेंट में पहली बार सिंगल-पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसी खूबियां देखने को मिलती हैं.

इस कार में 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जर और सुजुकी कनेक्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स हैं. सेफ्टी में बड़ी छलांग लगाते हुए इस मॉडल को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जिसमें 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं. इसमें नया 1.2-लीटर Z-सीरीज इंजन है. ये पेट्रोल मैनुअल में 24.79 kmpl, ऑटोमैटिक में 25.71 kmpl और CNG में 33.73 km/kg का जबरदस्त माइलेज देती है.

Honda Amaze: इंडियन मार्केट में इसे ₹7,51,390 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसका डिजाइन काफी बोल्ड और मस्कुलर है, जो होंडा सिटी से इंस्पायर्ड लगता है और इसे एक प्रीमियम सेडान लुक देता है. इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें बेहतरीन केबिन स्पेस, 416 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और आरामदायक सिटिंग अरेंजमेंट मिलता है, जो ड्राइवर और पैंसेंजर दोनों को पसंद आता है.

फीचर्स के मामले में अमेज में 8-इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जिंग और इस सेगमेंट में पहली बार ‘होंडा सेंसिंग’ ADAS तकनीक दी गई है. सेफ्टी के लिहाज से ये 5-स्टार रेटेड कार है, जिसमें लेनवॉच कैमरा भी शामिल है. इसमें भरोसेमंद 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 89 bhp पावर देता है. इसका माइलेज मैनुअल में 18.65 kmpl और CVT ऑटोमैटिक में 19.46 kmpl तक रहता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link