540 KM रेंज, सनरूफ और ADAS! मार्केट में धमाकेदार एंट्री मारेगी ये इलेक्ट्रिक SUV


Last Updated:

Kia की नई Syros EV लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गई है. लीक हुई जानकारी के मुताबिक इसमें 520Km तक की रेंज, दो बैटरी पैक, Level-2 ADAS और प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं. अगर आप लंबी रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Kia Syros EV की संभावित कीमत, फीचर्स, बैटरी और वारंटी से जुड़ी ये जानकारी आपके लिए बेहद अहम है.

ख़बरें फटाफट

540 KM रेंज, सनरूफ और ADAS! मार्केट में धमाकेदार एंट्री को तैयार है ये ई-SUVZoom

Kia Seltos कंपनी की बेस्ट सेलिंग SUV रही है.

इंडियन कार मार्केट में EVs की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Kia अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV लाने की तैयारी कर रही है. हाल ही में ऑनलाइन लीक हुई जानकारी के अनुसार, ये किआ की भारत में सबसे छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जो कारेंस क्लेविस ईवी से नीचे पोजिशन में आएगी. अनऑफिशियल डिटेल्स बताती हैं कि साइरोस ईवी दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश की जाएगी.

ये मॉडल छोटे आकार, हल्के वजन और बेहतर एफिशिएंसी के कारण सेगमेंट में लंबी रेंज देने में सक्षम होगा. किआ इंडिया ने इन डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है. लॉन्च जल्द होने की उम्मीद है. ये मॉडल इंडियन EV मार्केट में उन खरीदारों के लिए बेस्ट ऑप्शन होगा, जो प्रीमियम फीचर्स, लंबी रेंज और मजबूत वारंटी चाहते हैं. आइए इसकी संभावित डिजाइन से लेकर बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

संभावित डिजाइन और इंटीरियर

साइरोस ईवी का डिजाइन कंपनी की मॉडर्न ‘टाइगर फेस’ लैंग्वेज पर आधारित होने की संभावना है. इसमें बोल्ड फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स और स्पोर्टी लाइन्स देखने को मिल सकती हैं. छोटे डायमेंशन्स के कारण ये शहर की सड़कों के लिए परफेक्ट होगा. इंटीरियर में प्रीमियम मैटेरियल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मॉडर्न लेआउट वाला केबिन होगा, जो आरामदायक सीटिंग और अच्छी स्पेस ऑफर करेगा.

फीचर्स और सेफ्टी

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, साइरोस ईवी में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स होंगे. ये किआ की लेटेस्ट जनरेशन की फीचर्स से लैस होगी. कंपनी इसमें बेहतर सेफ्टी पैकेज देगी, जिसमें लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) शामिल होगा. इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और अन्य मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स की उम्मीद है.

बैटरी, मोटर और रेंज

साइरोस ईवी में 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक विकल्प मिलेंगे, जो कारेंस क्लेविस ईवी और क्रेटा ईवी से समान हैं. छोटे और हल्के होने के कारण इसमें बेहतर एफिशिएंसी मिलेगी. 42 kWh बैटरी के साथ 443 किमी तक की क्लेम्ड रेंज और 51.4 kWh बैटरी के साथ 520 किमी तक की क्लेम्ड रेंज मिलने की संभावना है.

ये सेगमेंट में सबसे लंबी रेंज वाली Electric SUV में से एक होगी. मोटर डिटेल्स अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन किआ की मौजूदा EVs की तरह सिंगल मोटर सेटअप की उम्मीद है. सबसे आकर्षक बात लाइफटाइम या 15 साल की बैटरी वारंटी है. साथ ही 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी (7 साल/1.6 लाख किमी तक एक्सटेंडेबल) और बायबैक प्रोग्राम भी मिल सकता है. ये सभी डिटेल्स अनऑफिशियल हैं. ऑफिशियल लॉन्च के समय परफॉर्मेंस, चार्जिंग स्पीड, वेरिएंट और कीमत की पूरी जानकारी सामने आएगी.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link