Samsung Galaxy Unpacked 2026 में लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल और फ्लिप फोन, जानिए कब और कहां देखें Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 की लाइव स्ट्रीमिंग



Samsung Galaxy Unpacked 2026: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग 22 जुलाई को UK के लंदन में Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में सैमसंग नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच भी लॉन्च करेगी। जानिए इस इवेंट में क्या-क्या लॉन्च होने जा रहा है। 

सैमसंग Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में कंपनी नई फोल्ड सीरीज से Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra को पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी Galaxy Z Flip 8 को भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा इस इवेंट में Samsung Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 जैसी 2 स्मार्टवॉच भी लॉन्च करेगी। 

सैमसंग ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट 2026 के लिए लंदन का चुनाव इसलिए किया है क्यूंकि कंपनी के अनुसार यह एक ऐसा शहर है जो ट्रेंड्स का पीछा करके नहीं, बल्कि ट्रेंड्स सेट करके आगे बढ़ता है। सैमसंग भी इस बार Galaxy Z Fold 8 Ultra के रूप में एक नया ट्रेंड सेट कर सकती है।

भारतीय समय के अनुसार Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट बुधवर 22 जुलाई को शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट और कंपनी के यूट्यूब चैनल पर होगी। 

सैमसंग ने पिछले दिनों Galaxy Z Fold 8 के अलग-अलग टीजर जारी कर फोल्ड फोन के डिजाइन में बदलाव के संकेत दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy Z Fold 8 में 8 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में कंपनी 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 2600 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगा हो सकता है। सैमसंग फोन में 16 GB तक की RAM और 1TB तक की स्टोरेज दे सकती है। 

Samsung Galaxy Z Flip 8 की बात करें तो इस फोन में भी 6.9 इंच का इनर डिस्प्ले और 4.1 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में 120 Hz रिफ़्रेश रेट मिल सकता है। इस फोन में Exynos 2600 प्रोसेसर लगा हो सकता है। फोन में 4,300 mAh की बैटरी और इसके लिए 25W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर मिल सकता है। सैमसंग के इस फ्लिप फोन में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगा हो सकता है। फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है। 



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net