AI हेल्थ फीचर्स वाली Samsung Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 प्री ऑर्डर के लिए हुई उपलब्ध, जानिए कीमत और ऑफर


Samsung Galaxy Unpacked 2026 Event में Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 जैसी 2 नई स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है। कंपनी के अनुसार यह दोनों वॉच 24/7 पहनने और लगातार हेल्थ मॉनिटरिंग को सपोर्ट करने के हिसाब से डिज़ाइन की गई हैं। अब यह दोनों स्मार्टवॉच भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुकी है। बड़ी बात यह भी है कि सैमसंग इन दोनों पर शानदार ऑफर लेकर आई है। 

कीमत, उपलब्धता और प्री ऑर्डर ऑफर 

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इनकी सेल 7 अगस्त से शुरू होगी। यह स्मार्टवॉच सैमसंग की आधिकारिक भारतीय साइट और सैमसंग के रिटेल स्टोर से खरीदी जा सकेगी। 

मॉडल  साइज़  कनेक्टिविटी  रंग  कीमत 
Galaxy Watch Ultra2 47mm LTE टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम ग्रे ₹ 64,999
Galaxy Watch9 40mm LTE ग्रेफाइट और क्रीम ₹ 41,999
40mm BT ग्रेफाइट और क्रीम ₹ 37,999
44mm LTE ग्रेफाइट और सिल्वर  ₹ 44,999
44mm BT ग्रेफाइट और सिल्वर  ₹ 40,999

ऑफर की बात करें तो ग्राहक सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड के जरिए Galaxy Watch9 पर 2500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। तो वहीं Galaxy Watch Ultra2 को खरीदने वाले ग्राहक घड़ी पर सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड के जरिए 3500 रुपये का बड़ा डिस्काउंट पा सकेंगे। 

यूज़र्स के लिए एक भरोसेमंद साथी की तरह काम करेगी 

सैमसंग इंडिया के MX बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य बब्बर ने कहा “हमारा लक्ष्य AI की ताकत का इस्तेमाल करके एक ऐसा भविष्य बनाना है जहाँ हेल्थकेयर बीमारी से बचाव पर केंद्रित हो, लगातार हो और हर व्यक्ति की ज़रूरतों के हिसाब से हो। गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा2 और गैलेक्सी वॉच 9 में एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं जो यूज़र्स के लिए एक भरोसेमंद साथी की तरह काम करते हैं। इसके साथ यह यूजर्स की हेल्थ जर्नी में मदद करने के लिए प्रोएक्टिव इनसाइट्स और समय पर अलर्ट देते हैं।

Uploaded image

Galaxy Watch Ultra 2 के खास फीचर्स 

गैलेक्सीअल्ट्रा2 में 800 mAh की बैटरी है, जो पिछले अल्ट्रा मॉडल के मुकाबले 35 % अधिक है। नई Galaxy Watch Ultra2 में क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन एलीट प्रोसेसर पर चलेगी। इसमें 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

Galaxy Watch Ultra2 में प्रोफ़ेशनल डाइविंग सपोर्ट भी दिया गया है। यह वॉच IP69K, 10 ATM और EN13319 से प्रमाणित है इससे वॉच पानी में डूबने पर अपने आप गहराई, डाइव का समय और पानी का टेम्परेचर रिकॉर्ड करती है। Galaxy Watch Ultra2 टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम ग्रे रंग में 47mm के साइज़ में मिलेगी।

Samsung Galaxy Watch 9 के खास फीचर्स 

सैमसंग ने Galaxy Watch 9 को रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली स्मार्टवॉच के तौर पर डिज़ाइन किया गया है। यह घड़ी पहनने में आरामदायक है। इसके साथ ही इसमें लंबी बैटरी लाइफ और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मौजूद हैं। यह स्मार्टवॉच भी क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन एलीट प्रोसेसर पर चलेगी। 

यह वॉच 40 और 44 एमएम जैसे 2 वेरिएंट के साथ पेश हुई है। इसके 40 mm वेरिएंट में 390 mAh और 44 mm वेरिएंट में 445 mAh की बैटरी है। दोनों वेरिएंट में 3000 निट्स का पीक डिस्प्ले मिलता है। वॉच का 40mm मॉडल ग्रेफाइट और क्रीम कलर में आता है जबकि 44mm वर्शन ग्रेफाइट और सिल्वर कलर में मिलता है।

AI हेल्थ फीचर्स भी हैं 

सैमसंग ने दोनों घड़ियों में वाइटल्स, हार्ट हेल्थ स्कोर, फिटनेस इंडेक्स, डेली कार्डियो लोड और हियरिंग जैसे कई AI हेल्थ फीचर्स दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें- PM Modi ने एक ही रील से बना दिया Instagram पर वर्ल्ड रिकार्ड, फॉलोअर्स में भी आ गई बाढ़, जानिए



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net