जुलाई का अंतिम सप्ताह मोबाइल यूजर्स को बहुत कुछ बड़ा तो नहीं, लेकिन कुछ डिफरेंट जरूर देने वाला है। इस हफ्ते इंडिया में वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च होने वाला है। यह उन लोगों के काम आएगा जो वनप्लस फोन तो चलाना चाहते थे परंतु महंगी कीमत की वजह से खरीद नहीं पा रहे थे। वहीं दूसरी ओर 10 हजार से सस्ते स्मार्टफोन Lava Virat V1 4G सहित Virat V1 5G और iQOO Z11 Lite की सेल भी इंडिया में शुरू हो रही है। इस सप्ताह vivo x300e भी टेक मंच पर दस्तक देगा। 27 जुलाई से 2 अगस्त के आने वाले नए मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo x300e
लॉन्च डेट – 27 जुलाई

वीवो एक्स300ई 5जी फोन 27 जुलाई को लॉन्च होगा जिसे कंपनी सबसे पहले चाइना में उतारेगी। लीक्स की मानें तो यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 7015mAh battery दी जा सकती है। इस वीवो 5जी फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए Vivo X300E में 50MP+50MP+8MP ट्रिपल रियर और 50MP Selfie कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है और स्मार्टफोन में IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
OnePlus N6x
लॉन्च डेट – 31 जुलाई

वनप्लस एन सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन OnePlus N6x 31 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। चर्चा है कि यह वनप्लस का 4जी स्मार्टफोन है जो 15 हजार की रेंज में लाया जा सकता है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल है जिसे 7000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद वनप्लस एन6एक्स में 2.5 दिन का बैकअप मिल सकती है और इसपर लगातार 20 घंटे से भी ज्यादा का वीडियो प्लेबैक टाइम पाया जा सकता है। इस सस्ते वनप्लस फोन में डुअल रियर कैमरा लगाया गया है। OnePlus N6x की फुल स्पेक्स 31 जुलाई को पता चलेगी।
iQOO Z11 Lite
सेल डेट – 30 जुलाई

आइकू ज़ेड11 लाइट हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसकी पहली सेल 30 जुलाई से शुरू होगी। पहली ही सेल में कंपनी 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट देगी। इस मोबाइल की शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है लेकिन ऑफर में इसे 17,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। यह 6500mAh Battery वाला फोन है जिसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 पर काम करता है और ग्राहकों को इसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी।
Lava Virat V1
सेल डेट – 31 जुलाई

लावा ने नई विराट सीरीज शुरू की है जिसमें Lava Virat V1 4G और Lava Virat V1 5G फोन लॉन्च हुए हैं। विराट वी1 4जी का प्राइस 9,999 रुपये और विराट वी1 5जी की कीमत 12,999 रुपये है। पहली सेल में दोनों पर 1,000 का डिस्काउंट मिलेगा। 4जी मॉडल एंड्रॉयड 15 गो एडिशन और UNISOC SC9863A चिपसेट पर काम करता है। वहीं 5जी फोन में एंड्रॉयड 16 के साथ UNISOC T8200 दिया गया है। दोनों में 6.75-इंच स्क्रीन लगी है। 4जी में 90Hz और 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। इस तरह ये फोन 5,000एमएएच और 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। ग्राहकों को इनमें 13MP Camera मिलेगा।