Tech News

Gmail भूल जाइए! ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 2, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • Zoho, Soverin, Runbox पेशेवर और पर्यावरण-अनुकूल सेवाएं प्रदान करते हैं।

Gmail: आज के समय में ईमेल लोगों की डिजिटल जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. ऑफिस के काम से लेकर ऑनलाइन बैंकिंग, सोशल मीडिया या किसी वेबसाइट पर अकाउंट बनाने तक, ईमेल का इस्तेमाल ज्यादातर जगहों पर होने लगा है. पिछले 20 से ज्यादा सालों से Gmail इस क्षेत्र में सबसे फेमश सर्विस रही है. बेहतरीन इंटरफेस और कई शानदार फीचर्स के कारण करोड़ों लोग आज ईमेल का इस्तेमाल करते हैं.

हालांकि, समय के साथ कई यूजर्स ने डेटा प्राइवेसी को लेकर चिंता जताई है. ऐसे में अब लोग ऐसे ईमेल प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहे हैं जो उनकी प्राइवेट जानकारी को बेहतर तरीके से सेफ रखें. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 5 ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप भी अपने प्राइवेट डेटा को सेफ रख सकते हैं.

Zoho Mail

Zoho Mail उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो सेफ ईमेल के साथ प्रोफेशनल पहचान भी बनाना चाहते हैं. इसकी मदद से आप अपना कस्टम डोमेन वाला ईमेल एड्रेस भी बना सकते हैं जो छोटे बिजनेस और फ्रीलांसरों के लिए बहुत काम का होता है.

Gmail भूल जाइए! ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

Soverin

अब अगर आप डेटा प्राइवेसी को महत्व देते हैं तो आप Soverin पर भी विचार कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि वह यूजर्स की जानकारी इकट्ठा नहीं करती, किसी तरह की प्रोफाइलिंग नहीं करती और ईमेल में विज्ञापन भी नहीं दिखाती है. इतना ही नहीं, ईमेल भेजते समय आपका IP एड्रेस भी सिक्योर रहता है. फिलहाल ये ईमेल सर्विस यूजर्स को देती है जबकि इसके ऑफिस प्रोडक्टिविटी टूल्स पर भी काम चल रहा है. बता दें कि इसकी शुरुआती मेंबरशिप लगभग 4 डॉलर प्रति महीने है.

Runbox

इसके अलावा अगर आप ऐसी ईमेल सर्विस चाहते हैं जो आपकी प्राइवेसी के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदार हो तो Runbox आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. नॉर्वे स्थित ये कंपनी 100% रिन्यूएबल एनर्जी से अपने सर्वर चलाने का दावा करती है. साथ ही ये यूरोप के GDPR और नॉर्वे के सख्त डेटा सुरक्षा कानूनों का पालन करती है.

Runbox की एक और खास बात ये है कि कंपनी चैटबॉट के बजाय असली कस्टमर मदद उपलब्ध कराने पर जोर देती है. हालांकि ये पूरी तरह पेड सर्विस है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 2 डॉलर प्रति माह से शुरू होती है.

Proton Mail

आपको बता दें कि अगर आप Gmail जैसा एक्सपीरिएंस चाहते हैं लेकिन अपनी प्राइवेसी से समझौता नहीं करना चाहते हैं तो Proton Mail आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.

इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है जिससे आपके भेजे और रिसीव किए गए ईमेल केवल आप और सामने वाला व्यक्ति ही पढ़ सकते हैं. कंपनी का दावा है कि वह ईमेल स्कैन नहीं करती और न ही यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल ऐड या AI ट्रेनिंग के लिए करती है.

Gmail भूल जाइए! ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

Proton केवल ईमेल ही नहीं बल्कि क्लाउड स्टोरेज, पासवर्ड मैनेजर, कैलेंडर, VPN, वीडियो मीटिंग और डॉक्यूमेंट एडिटिंग जैसे कई सर्विस भी उपलब्ध कराता है.

Tuta Mail

जर्मनी की Tuta Mail भी प्राइवेसी पर फोकस करने वाली ईमेल सर्विसेज में जानी जाती है. ये एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐड फ्री इंटरफेस और रिन्यूएबल एनर्जी से कंट्रोल्ड सर्वर जैसी फीचर्स देती है. इसके मुफ्त प्लान में यूजर्स को 1GB स्टोरेज और ऑनलाइन कैलेंडर भी शामिल है. हालांकि, मुफ्त अकाउंट इस्तेमाल करने वालों के लिए एक शर्त है. अगर आप छह महीने तक अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं करते हैं तो कंपनी आपका अकाउंट हटा सकती है. इसके अलावा हटाए गए ईमेल एड्रेस को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. आपको बता दें कि इसके प्रीमियम प्लान की कीमत 4 डॉलर प्रति महीने है.

कैसे चुनें सही ईमेल सर्विस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई ईमेल सर्विस चुनते समय केवल स्टोरेज या मुफ्त प्लान पर ध्यान न दें. दरअसल, कोई भी नई ईमेल सर्विस चुनने से पहले ये भी देखें कि कंपनी आपकी जानकारी को कैसे सेफ रखती है, क्या एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन उपलब्ध है, क्या विज्ञापन दिखाए जाते हैं और क्या आपकी जानकारी किसी थर्ड पार्टी के साथ शेयर की जाती है. अगर आपको ऑफिस टूल्स भी चाहिए तो Proton और Zoho आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. वहीं, अगर सुरक्षित और प्राइवेट ईमेल की जरूरत है तो Tuta, Runbox और Soverin भी एक अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या पानी में डूबने से खराब हो जाएगी Apple Watch? जानिए क्या है सच्चाई



Source link

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।