Tech News

No Cost EMI Smartphone Price: No Cost EMI हटते ही कितने सस्ते हो जाएंगे फोन? देखें कैलकुलेशन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

No Cost EMI Smartphone Price: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाले समय में आपको इसके दाम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दरअसल ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने सैमसंग, एपल, शाओमी, वीवो, ओप्पो और रियलमी जैसी बड़ी कंपनियों से No Cost EMI स्कीम बंद करने की मांग की है. रिटेलर्स का कहना है कि इस स्कीम की वजह से हर ग्राहक को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है, चाहे वो EMI पर फोन खरीदे या पूरा पैसा एक साथ दे. अब सवाल यह है कि अगर यह स्कीम सच में बंद हो जाती है, तो फोन कितने सस्ते हो सकते हैं. 

क्यों उठी No Cost EMI बंद करने की मांग?

AIMRA के अनुसार, 24 महीने तक चलने वाली नो कॉस्ट EMI योजना की लागत कंपनियों को फोन की कीमत का लगभग 17 से 19 प्रतिशत तक पड़ती है. रिटेलर्स का तर्क है कि बैंक और फाइनेंस कंपनियां No Cost EMI पर जो ब्याज लगाती हैं, उसे स्मार्टफोन कंपनियां चुकाती हैं, और इन स्कीमों की लागत पहले से ही फोन की कीमत में जोड़ दी जाती है, जिससे सभी ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है.

अगर आसान भाषा में समझें तो मान लीजिए किसी स्मार्टफोन की मौजूदा कीमत 30,000 रुपये है और उसमें No Cost EMI की लागत के तौर पर करीब 18% यानी 5,400 रुपये पहले से जुड़ा हुआ है.  ऐसे में अगर कंपनियां यह स्कीम पूरी तरह हटा देती हैं और यह रकम ग्राहकों को वापस कीमत में छूट के रूप में देती हैं, तो वही फोन घटकर लगभग 24,600 रुपये का पड़ सकता है.

आगे क्या होगा और ग्राहकों को क्या समझना चाहिए?

फिलहाल यह पूरा मामला सिर्फ मांग और चर्चा के स्तर पर है. स्मार्टफोन कंपनियों ने अभी तक No Cost EMI बंद करने या कीमतों में कटौती करने को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, इसलिए तुरंत दाम घटने की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी. साथ ही, EMI के अलग-अलग नियमों को लेकर RBI ने भी हाल में सख्ती बढ़ाई है, जैसे कि लोन से जुड़ी जानकारी अब Key Facts Statement में साफ-साफ बतानी अनिवार्य होगी, ताकि छिपे हुए चार्ज का पता ग्राहक को पहले ही चल सके.

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।