Tech News

घर में पड़े पुराने USB Cable बन सकते हैं खतरा! जानें क्या करना चाहिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 3, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

USB Cable: आज के समय में पुराने USB केबल हर घर में देखने को मिल जाएंगे. नया स्मार्टफोन खरीदने से लेकर नया चार्जर खरीदने तक, अक्सर देखा गया है कि पुराना USB केबल घर में ऐसे ही पड़ा रह जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर में पड़े पुराने USB केबल भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप पुराने USB केबल को नष्ट कर सकते हैं.

क्यों खतरनाक हो सकते हैं पुराने USB Cable?

जानकारी के अनुसार, USB केबल के अंदर Copper, एल्युमिनियम, प्लास्टिक और दूसरी धातुएं होती हैं. अगर इन्हें नॉर्मल कूड़े में फेंका जाए तो ये लैंडफिल में पहुंचकर लंबे समय तक खराब नहीं होते. इसके अलावा गलत तरीके से फेंकने पर प्लास्टिक और धातु पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

अगर कोई पुराना केबल कटा-फटा या अंदर से खराब हो गया है और फिर भी उसका इस्तेमाल किया जाता है तो इससे शॉर्ट सर्किट, डिवाइस खराब होने या गर्म होकर आग लगने जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं.

इस्तेमाल करने से पहले जरूर करें चेक

अगर आपके पास कोई पुराना USB केबल रखा है और आप उसे दोबारा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले उसकी अच्छी तरह से जांच करना चाहिए. देखें कि कहीं बाहरी लेयर फटी हुई तो नहीं है, तार बाहर तो नहीं निकल रहे हैं या कनेक्टर ढीला तो नहीं हो गया. ऐसे केबल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें क्योंकि ये आपके फोन, लैपटॉप जैसे गैजेट्स को काफी नुकसान पहुंचा सकता है.

कूड़ेदान में न फेंकें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान या उसके एक्सेसरीज को नॉर्मल कूड़ेदान में नहीं फेंकना चाहिए. USB केबल भी ई-वेस्ट (Electronic Waste) का हिस्सा माने जाते हैं. इन्हें अलग करके ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर या रजिस्टर्ड रीसाइक्लिंग सेंटर तक पहुंचाना एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है.

क्यों जरूरी होती है रीसाइक्लिंग?

आपको बता दें कि USB केबल में मौजूद तांबा जैसी कीमती धातुओं को रीसाइक्लिंग के जरिए दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे नई धातु निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है, एनर्जी की बचत होती है और पर्यावरण पर दबाव भी भी कम होता है. सही रीसाइक्लिंग से इलेक्ट्रॉनिक कचरे की मात्रा को भी काफी हद कम करने में मदद मिलती है.

दोबारा करना चाहिए इस्तेमाल

दरअसल, हर पुराना केबल बेकार नहीं होता. अगर आपका USB केबल अच्छी कंडिशन में है तो उसे सेकेंडरी चार्जिंग केबल के रूप में घर, ऑफिस या कार में रखा जा सकता है. जरूरतमंद लोगों को भी दिया जा सकता है. इससे नए केबल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है और ई-वेस्ट भी नहीं बढ़ेगा.

डेटा वाले केबल का रखें खास ध्यान

आपको बता दें कि कुछ USB केबल केवल चार्जिंग के लिए होते हैं वहीं, कई केबल डेटा ट्रांसफर भी करते हैं. अगर किसी पुराने केबल का इस्तेमाल कोई जरूरी डेटा वाले डिवाइस के साथ किया गया है तो उसे फेंकने से पहले ये जरूर चेक कर लें कि उससे जुड़ा कोई USB ड्राइव या स्टोरेज डिवाइस साथ में न हो. हालांकि नॉर्मल USB केबल खुद डेटा स्टोर नहीं करते हैं लेकिन उनसे जुड़े डिवाइस को जरूर चेक कर लेना चाहिए.

रीसाइक्लिंग सेंटर पर देने से पहले करें ये काम

अगर केबल पर चार्जर एडॉप्टर, प्लास्टिक टाई या दूसरे एक्सेसरी लगा हुआ है तो सेंटर पर देने से पहले उसे हटा देना चाहिए. इससे रीसाइक्लिंग प्रोसेस आसान हो जाती है और अलग-अलग मटेरियल को सही तरीके से प्रोसेस किया जा सकता है.

न करें ये गलतियां

  • पुराने USB केबल को जलाकर खत्म करने की कोशिश न करें.
  • कटे-फटे केबल को टेप लगाकर लंबे समय तक इस्तेमाल न करें.
  • इलेक्ट्रॉनिक कचरे को नॉर्मल घर के कचरे में न मिलाएं.
  • खराब केबल बच्चों की पहुंच से दूर रखें.
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।