Ayushman Card Online Apply: भारत सरकार ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दे रही है। जानिए कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही ‘आयुष्मान कार्ड‘ के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आज के दौर में जब महंगाई आसमान छू रही है, तब गरीब और निम्न आय वाले परिवारों (बीपीएल) के लिए अचानक आई बीमारी किसी बड़े आर्थिक झटके से कम नहीं होती। अस्पतालों के लंबे-चौड़े बिल किसी की भी कमर तोड़ सकते हैं। आम आदमी की इसी लाचारी को खत्म करने के लिए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) जैसी एक महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पैसों की कमी के कारण किसी गरीब का इलाज न रुके।0
आयुष्मान कार्ड कोई साधारण कार्ड नहीं, बल्कि पीएम-जेएवाई (PM-JAY) के तहत जारी होने वाला एक डिजिटल हेल्थ कार्ड है। अगर आप इस योजना के योग्य हैं, तो यह कार्ड आपके लिए देशभर के हजारों सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस इलाज की चाबी बन जाता है। इस कार्ड में आपका आधार और लाभार्थी विवरण लिंक होता है, जिससे अस्पताल में आपका एडमिशन बिना किसी कागजी झंझट के तुरंत हो जाता है।
इस कार्ड के फायदे क्या हैं?
अगर आपके हाथ में आयुष्मान कार्ड है, तो समझ लीजिए कि आपके परिवार को एक बड़ा सुरक्षा कवच मिल गया है:
-
- 5 लाख का फ्री बीमा: हर साल, हर परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज।
- बड़ी बीमारियों का कवर: सर्जरी से लेकर अस्पताल में भर्ती होने, महंगी दवाइयों, टेस्ट और डिस्चार्ज होने के बाद की देखभाल तक का खर्च इसमें शामिल है।
- पेपरलेस सुविधा: अस्पताल में कोई कैश नहीं देना और न ही फाइलों का ढेर ले जाना है। सब कुछ डिजिटल होगा।
- सबके लिए खुला: परिवार के सदस्यों की संख्या या उम्र की कोई सीमा नहीं है।
कौन बनवा सकता है यह कार्ड?
यह योजना मुख्य रूप से उन परिवारों के लिए है जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। सरकार ने साल 2011 की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) और अन्य सरकारी डेटाबेस के आधार पर लाभार्थियों की सूची तैयार की है। इसमें राशन कार्ड धारक और बीपीएल श्रेणी के कई परिवार शामिल हैं। ध्यान रहे कि इसके लिए सिर्फ बीपीएल कार्ड होना काफी नहीं है, आपका नाम सरकारी सूची में दर्ज होना अनिवार्य है।
क्या लगेंगे जरूरी दस्तावेज?
अप्लाई करने से पहले इन चीजों को तैयार रखें:
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- वह मोबाइल नंबर जो आपके आधार से लिंक हो।
- राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- फैमिली आईडी या PM-JAY आईडी (यदि आपके पास है)
मोबाइल से खुद कैसे बनाएं आयुष्मान कार्ड?
आपको किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: अपनी पात्रता जांचें
सबसे पहले PM-JAY की आधिकारिक वेबसाइट या लाभार्थी (Beneficiary) पोर्टल पर जाएं। वहां अपना नाम चेक करें। अगर आपका नाम सूची में है, तभी आप आगे बढ़ सकते हैं।
स्टेप 2: Ayushman App डाउनलोड करें
अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से National Health Authority का आधिकारिक Ayushman App डाउनलोड करें।
स्टेप 3: लॉगिन करें
ऐप खोलें और अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें। आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके वेरिफाई करें।
स्टेप 4: अपना परिवार खोजें
एप में अपना राज्य चुनें। इसके बाद अपने आधार नंबर, राशन कार्ड, फैमिली आईडी या PM-JAY आईडी का इस्तेमाल करके अपना विवरण खोजें। योग्य होने पर आपके परिवार की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 5: ई-केवाईसी पूरा करें
लिस्ट में से अपने नाम पर क्लिक करें और आधार-आधारित e-KYC वेरिफिकेशन के लिए आगे बढ़ें। आप OTP का विकल्प चुनकर इसे आसानी से पूरा कर सकते हैं। पेज पर मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें।
जैसे ही आपकी डिटेल्स अप्रूव हो जाएंगी, आप एप या पोर्टल से अपना डिजिटल आयुष्मान कार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।अगर लिस्ट में नाम न हो, तो क्या करें?
निराश न हों! आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जा सकते हैं, या किसी पैनल वाले अस्पताल में बने आयुष्मान हेल्प डेस्क से मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आर अपनी स्टेट हेल्थ एजेंसी से भी संपर्क कर सकते हैं।ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए केवल National Health Authority का आधिकारिक एप ही इस्तेमाल करें। कार्ड बनवाने के लिए किसी को पैसे न दें, क्योंकि यह पूरी तरह मुफ्त है। साथ ही OTP वेरिफिकेशन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर सक्रिय रखें।