Tech News

X कैसे यूजर्स से कमाता है पैसा? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 6, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • X मुख्य आय विज्ञापनों और AI/एल्गोरिथम से कमाता है।
  • प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, व्यापारिक टूल X की आय बढ़ाते हैं।
  • डेटा एनालिटिक्स, वीडियो कंटेंट X की कमाई बढ़ाते हैं।

How X Earns Money: एक्स, जिसे पहले Twitter कहा जाता था, एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. अक्सर लोगों को लगता है कि ये एक फ्री प्लेटफॉर्म है जहां लोग अपनी राय रखते हैं. इसी के साथ लोगों के मन में एक सवाल भी आता है कि यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद आखिर एक्स कमाई कैसे करता है? दरअसल, X की कमाई के पीछे कई टेक्नोलॉजी और बिजनेस मॉडल काम करते हैं. विज्ञापनों से लेकर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, डेटा एनालिटिक्स और एआई तक, X ने अपनी कमाई के कई रास्ते बना लिए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर X कैसे पैसा कमाता है और इसके पीछे कौन-सी टेक्नोलॉजी काम करती है.

AI और एल्गोरिदम का रोल

आपको बता दें कि X केवल विज्ञापन दिखाने का काम नहीं करता है बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग की मदद से हर यूजर के लिए अलग एक्सपीरिएंस भी तैयार करता है.

X कैसे यूजर्स से कमाता है पैसा? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी

एल्गोरिदम ये समझने की कोशिश करता है कि यूजर किस तरह के पोस्ट ज्यादा पढ़ता है, किन वीडियो पर ज्यादा समय बिताता है और किस टॉपिक पर उसका ज्यादा इंट्रेस्ट है. इसी आधार पर उसे ऐड और कंटेंट दिखाए जाते हैं. इससे विज्ञापनों पर क्लिक होने का रेट भी बढ़ जाता है और कंपनी की कमाई भी बढ़ती है.

विज्ञापन है कमाई का सबसे बड़ा जरिया

जानकारी के अनुसार, X की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स डिजिटल ऐड होते हैं. जब कोई यूजर अपनी टाइमलाइन स्क्रॉल करता है तो उसे नॉर्मल पोस्ट के बीच स्पॉन्सर्ड पोस्ट या प्रमोटेड ऐड दिखाई देते हैं. कंपनियां इन विज्ञापनों के लिए X को पेमेंट करती हैं जिससे उनके प्रोडक्ट और सर्विस ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें.

बता दें कि X का एड सिस्टम ये तय करता है कि किस यूजर को कौन-सा ऐड दिखाना है. इसके लिए प्लेटफॉर्म यूजर का इंट्रेस्ट, फॉलो किए गए अकाउंट, लोकेशन, लैंगवेज और ऑनलाइन एक्टिविटी को एनलाइज करता है.

बिजनेस और ब्रांड्स के लिए खास टूल्स

आपको बता दें कि X केवल नॉर्मल यूजर्स के लिए ही नहीं है बल्कि कंपनियों और ब्रांड्स के लिए भी कई प्रोफेशनल टूल्स उपलब्ध कराता है. इनकी मदद से कंपनियां अपने विज्ञापन कैंपेन चला सकती हैं, ऑडियंस को एनलाइज कर सकती हैं और अपने ब्रांड की रीच को भी बढ़ा सकती हैं. इन सर्विसेज के बदले कंपनियां X को पेमेंट करती हैं जिससे कंपनी की इनकम में भी इजाफा होता है.

X Premium से होती है एक्सट्रा कमाई

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ सालों में X ने अपना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल को भी मजबूत किया है. अब यूजर्स मंथली या एनुअली फीस देकर X Premium की मेंबरशिप ले सकते हैं.

X कैसे यूजर्स से कमाता है पैसा? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी

इसमें ब्लू टिक, लंबे पोस्ट लिखने का फीचर, कम ऐड, बेहतर वीडियो अपलोड, एडिट पोस्ट जैसे कई एक्सट्रा फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. लाखों पेड सब्सक्राइबर होने से कंपनी को डेली इनकम मिलती रहती है जो सिर्फ ऐड पर कंपनी की निर्भरता को कम करती है.

डेटा एनालिटिक्स भी है बड़ा हथियार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर सेकंड करोड़ों पोस्ट, लाइक, कमेंट और शेयर होते हैं. X इतने बड़े डेटा का एनलाइज करके ट्रेंड्स, फेमश टॉपिक्स और यूजर ट्रेंड को समझता है. ये जानकारी ऐड कंपनियों के लिए बेहद कारगर साबित होती है क्योंकि इससे वे सही लोगों तक अपने ऐड पहुंचा सकते हैं. हालांकि कंपनी किसी की भी पर्सनल जानकारी को बेचने का दावा नहीं करती है लेकिन डेटा एनालिटिक्स के जरिए विज्ञापनों को ज्यादा प्रभावी जरूर बनाती है.

वीडियो और लाइव कंटेंट से बढ़ रही कमाई

X अब केवल टेक्स्ट पोस्ट तक सीमित नहीं है. प्लेटफॉर्म पर वीडियो कंटेंट और लाइव स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. वीडियो के साथ ऐड दिखाने, ब्रांड प्रमोशन और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ पार्टनरशिप के जरिए भी कंपनी अपनी कमाई बढ़ाने की कोशिश कर रही है. आगे आने वाले समय में वीडियो बेस्ड विज्ञापन कंपनी की इनकम के लिए और बड़ा सोर्स बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

AI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा झटका! लागू हो गए ये सख्त नियम



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।